India winter 2026: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, पहाड़ों में बर्फबारी और दक्षिण में बारिश की संभावना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
India winter 2026

Edit by: Priyanshi Soni

India winter 2026: पूरा उत्तर भारत इस समय ठंड की चपेट में है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। लोग घरों में रहने को मजबूर हैं और तेज हवाओं के कारण आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, तेज हवाओं की वजह से दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता में थोड़ी सुधार की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है।

India winter 2026: यूपी और बिहार में कोल्ड डे अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम बेहद ठंडा बना हुआ है। कौशांबी, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर और अंबेडकरनगर में कोल्ड डे अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के कई जिलों में भी ठंड के चलते लोगों को घरों से बाहर निकलने में कठिनाई हो रही है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के साथ ठंड की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

India winter 2026: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के आसार

पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में ठंड का प्रभाव जारी है। इन राज्यों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो रही है। उत्तराखंड में 6 जनवरी को बर्फबारी होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की आशंका जताई गई है। हिमाचल प्रदेश में भी बर्फ गिरने के आसार हैं और मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में पाले की संभावना जताई है, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है।

India winter 2026

India winter 2026: दक्षिण भारत में बारिश का दौर

दक्षिण भारत में केरल में बारिश जारी है। राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कर्नाटक में भी अगले दो दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पुडुचेरी और अंडमान-निकोबार में भी अगले दो दिन भारी वर्षा की आशंका है।

इस तरह, पूरे देश में मौसम की स्थिति अलग-अलग बनी हुई है- उत्तर में ठंड, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और दक्षिण में बारिश।

यह खबर भी पढ़ें: Trump Venezuela takeover claim: मार्को रूबियो ने कहा, अमेरिका का मकसद वेनेजुएला पर शासन करना नहीं, केवल दबाव के जरिए स्थिति सुधारना

Muradabad news: शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की सख्त कार्रवाई, फर्जी पैथलॉजी लैब सील

रिपोर्टर- शमशेर मलिक माहीगिरान मोहल्ले में अवैध लैब का खुलासा Muradabad news:

Firozabad news : पुलिस का ‘लगड़ा ऑपरेशन’ तेज, दो मुठभेड़ों में कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह जसराना में दुष्कर्म आरोपी मुठभेड़ के बाद दबोचा

Bahraich 6 January: डीएम का रैन-बसेरा पर देर रात औचक निरीक्षण

रिपोर्ट: शबीहूल हसनैन ठंड के बीच व्यवस्थाओं का लिया जायजा Bahraich :

Patiyali: गणेश पूजन एवं श्रीराम चरित मानस रामलीला मंच कार्यक्रम का भव्य आयोजन

रिपोर्ट: वसीम कुरैशी Patiyali: पटियाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खड़कपुर में आज

Firozabad: वृद्ध महिला ने यमुना में लगायी छलांग, युवक ने बचाई जान

Firozabad: फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के शंकरपुर घाट के पास

Top 10 News HR: 06-01-2026

Top 10 News HR: हरियाणा के 13 जिलों में शीत लहर का

Top 10 News CG: 06-01-2026

Top 10 News CG: पत्नी से हंसकर बात करने पर पड़ोसी की

Top 10 News MP: 06-01-2026

Top 10 News MP: उज्जैन में 15 लाख की सोयाबीन से भरा

Horoscope:जानिए आज का राशिफल (06-01-26)

Horoscope: 1. मेष राशिखर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट पर

TIEGlobalSummit2026: देश का सबसे बेहतर इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली स्टेट है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री

TIEGlobalSummit2026 में मध्यप्रदेश सेशन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन TIEGlobalSummit2026:

UP News 05 January: विरासत के संग महिला सुरक्षा और सुशासन का दर्शन

UP News 05 January: 1090 चौराहे से शुरुआत, महिला सुरक्षा का सशक्त

Mahabharat Samagam 2026: भारत भवन में पहली बार “महाभारत समागम”

Mahabharat Samagam 2026: सभ्यताओं के संघर्ष और औदार्य की महागाथा का भव्य

Hapur news 5 jaunary: हाईवे पर ट्रक से चांदी गिरी, लूट मचाने लोगों में अफरा-तफरी

Report: Sunil kumar Hapur news: हापुड़ के ततारपुर बाइपास क्षेत्र में हाईवे