India Weather Update: उत्तर-मध्य भारत में रुकेगी बेमौसम बारिश, IMD का अलर्ट, बढ़ेगी गर्मी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
India Weather Update

India Weather Update: भारतीय मौसम विभाग ने देश के किसानों और आम लोगों के लिए राहत भरी खबर दी है। पिछले कुछ दिनों से कई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण उत्तर-मध्य भारत में लगातार बारिश हो रही थी। आईएमडी ने बताया है कि यह बेमौसम बारिश अब धीरे-धीरे बंद होगी। हालांकि, इस बदलाव के साथ ही लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस सप्ताह गर्मी का प्रकोप नहीं रहेगा, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी।

India Weather Update: दक्षिणी और पश्चिमी तटीय इलाकों में तेज गर्मी के संकेत

आईएमडी के अनुसार देश के दक्षिणी और पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में तेज गर्मी की संभावना है। इसके बाद पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी तापमान बढ़ने के आसार हैं। वहीं उत्तर और मध्य भारत में इस सप्ताह तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहने की संभावना है।

India Weather Update: तापमान का हाल

  • उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत: अगले 3-4 दिनों में दिन का तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहेगा, इसके बाद धीरे-धीरे सामान्य से अधिक होने की संभावना है।
  • पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र: अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन 9 से 14 अप्रैल के बीच तापमान 6-8 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।
  • उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाके: अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान स्थिर रहेगा, उत्तर प्रदेश में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। 9 से 14 अप्रैल के बीच तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
  • मध्य भारत: अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान स्थिर, 9 से 14 अप्रैल के बीच 3-5 डिग्री सेल्सियस वृद्धि संभव।
  • पूर्वी भारत: 9 अप्रैल तक अधिकतम तापमान स्थिर, 10 से 14 अप्रैल के बीच 4-6 डिग्री सेल्सियस वृद्धि की संभावना।
  • गुजरात: अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान स्थिर, 9 से 14 अप्रैल के बीच 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि।
  • महाराष्ट्र: 11 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे वृद्धि, 12 से 14 अप्रैल तक स्थिर रहेगा।

कुल मिलाकर अगले पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में तापमान सामान्य या उससे कम रहेगा, जिसके बाद धीरे-धीरे सामान्य से ऊपर बढ़ने की संभावना है।

India Weather Update: असम और मेघालय में ऑरेंज अलर्ट

आईएमडी ने असम और मेघालय में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं तमिलनाडु और केरल में गर्म मौसम को लेकर अलर्ट दिया गया है।

देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में तेज गर्मी के आसार हैं।

India Weather Update: दिल्ली में अप्रैल के 11 साल का सबसे ठंडा दिन

तेज हवाओं और हल्की बारिश के चलते दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 11 वर्षों में इस महीने का सबसे कम तापमान है। इससे शहर में वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रही। सफदरजंग मौसम केंद्र ने पिछले 24 घंटों में 6.4 मिमी बारिश दर्ज की, जो पिछले वर्ष इसी समय के मुकाबले अधिक है।

India Weather Update: धीरे-धीरे बढ़ेगी गर्मी

आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. अखिल श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य मौसम संबंधी गतिविधि वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से जुड़ी है। यह उत्तरी पंजाब और जम्मू-कश्मीर के ऊपर प्रभाव डाल रही है, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत में गरज और वर्षा होने की संभावना है।

India Weather Update: तापमान में होगी वृद्धि

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होगी। विशेषकर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में क्रमशः 6-8 और 8-10 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। 9 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान अधिकतर साफ रहेगा और गर्मी के मौसम की ओर लौटने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मौसम में सुधार के कारण प्रदूषण का स्तर भी कम हुआ है और एक्यूआई 93 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

read also: Assembly Elections Voting: असम, केरल और पुदुचेरी में मतदान आज, 4 मई को घोषित होंगे नतीजे

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh में 2 साल में रेल सेवाओं का बड़ा विस्तार, बना देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क

Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अथक प्रयासों के फलस्वरूप मध्यप्रदेश

Iran US ceasefire dispute: ट्रंप ने ईरान की 10 शर्तों को बताया झूठा, अमेरिका-ईरान सीजफायर पर संकट

Iran US ceasefire dispute: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान की

Assembly Elections Voting: असम, केरल और पुदुचेरी में मतदान आज, 4 मई को घोषित होंगे नतीजे

Assembly Elections Voting: गुरुवार को देश के तीन राज्यों असम, केरल और

Madhya Pradesh में 2 साल में रेल सेवाओं का बड़ा विस्तार, बना देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क

Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अथक प्रयासों के फलस्वरूप मध्यप्रदेश

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. दंतेवाड़ा में दुर्लभ ‘शेकरू’

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. गर्मी का नया दौर

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 9 अप्रैल 2026 राशिफल, गुरुवार का दिन किस राशि के लिए

Aaj ka Panchang: जानें आज के राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र और चौघड़िया का पूरा विवरण

Aaj ka Panchang: ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता

Jamtara : जामताड़ा में पूर्व सांसद सुनील सोरेन का भव्य स्वागत, शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Jamtara : प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचे जामताड़ा,

TET का दबाव, क्या शिक्षकों के साथ अन्याय, शिक्षकों का प्रदर्शन, सरकार क्या लेगी एक्शन ?

TET : राजधानी भोपाल में आज शिक्षक संगठनों का बड़ा विरोध प्रदर्शन

Bhopal Metro : भोपाल मेट्रो में आपदा प्रबंधन हेतु NDRF का विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित

Bhopal Metro : यात्रियों की सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों को सुदृढ़ बनाने

Child Abuse : बस्ती में सौतेली मां ने 2.5 साल की बच्ची को पीटकर किया घायल

Child Abuse : ढाई साल की मासूम पर अमानवीय अत्याचार रिपोर्ट :

CM-GRIDS Highway Project : आगरा दक्षिण में CM-GRIDS योजना के तहत आधुनिक महामार्ग का निर्माण

CM-GRIDS Highway Project : RCC व्हाइट टॉपिंग और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर से सुसज्जित

Workers Protest : गेवरा खदान में ठेका मजदूरों का घेराव, शोषण के खिलाफ उठी आवाज

Workers Protest : पेमेंट स्लीप और एचपीसी रेट को लेकर मजदूरों में