Mohit Jain
एस. जयशंकर ने दी बड़ी जानकारी
कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर भारत के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। भारत को 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिल गई है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर इसकी घोषणा की और इसे देश के लिए “गौरव का क्षण” बताया।
अहमदाबाद में होगा आयोजन
जयशंकर ने अपने पोस्ट में लिखा, “भारत कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी अहमदाबाद में करेगा, जो भारत और गुजरात के लिए गर्व का विषय है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रतिभा को बढ़ावा देने की सोच का प्रमाण है।”
उन्होंने कहा कि इस आयोजन से भारत को भविष्य में ओलंपिक गेम्स की मेजबानी हासिल करने में भी मदद मिलेगी।
India will host the 2030 Commonwealth Games in Ahmedabad – a proud moment for Bharat and Gujarat.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) October 16, 2025
It is a testament to PM @narendramodi’s vision of world-class infrastructure and nurturing sporting talent.
गुजरात के मुख्यमंत्री ने जताई खुशी
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद को कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलना गुजरात को भारत की खेल राजधानी बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के लिए आभार जताया।
A proud moment for Gujarat and India! 🇮🇳
— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) October 15, 2025
Ahmedabad has been recommended as the proposed host city for the 2030 Centenary Commonwealth Games by the Executive Board of Commonwealth Sport.
This historic milestone advances our vision of making Ahmedabad the Sporting Capital of…
भारत दूसरी बार बनेगा होस्ट
भारत इससे पहले 2010 में दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी कर चुका है। अब 20 साल बाद देश को दोबारा यह मौका मिला है। 2030 में यह आयोजन अहमदाबाद में होगा, जो देश की सबसे आधुनिक खेल सुविधाओं वाले शहरों में से एक बन चुका है।
शताब्दी वर्ष पर होगा आयोजन
1930 में पहली बार कनाडा के हैमिल्टन में कॉमनवेल्थ गेम्स आयोजित हुए थे। 2030 में यह आयोजन 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अहमदाबाद में होगा। इससे पहले 2026 के गेम्स स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित होंगे।





