BY: Yoganand Shrivastva
इस्लामाबाद। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को जाने वाले पानी को रोकने का बड़ा निर्णय लिया है। इस फैसले से पाकिस्तान तिलमिला उठा है। अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पीपीपी नेता बिलावल भुट्टो ने भारत को सख्त चेतावनी दी है।
शहबाज शरीफ का सख्त बयान
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा है,
“भारत पाकिस्तान के जल संसाधनों को रोकने की भूल न करे, वरना उसकी सेना मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। अगर हमारे हिस्से का पानी रोका गया, तो हम चुप नहीं बैठेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान 240 मिलियन लोगों का देश है और वह अपने सैन्य बलों के साथ खड़ा है। शांति को प्राथमिकता देने के बावजूद पाकिस्तान अपनी संप्रभुता और सुरक्षा पर कभी समझौता नहीं करेगा।
बिलावल भुट्टो की तीखी प्रतिक्रिया
पाकिस्तानी विदेश मंत्री और पीपीपी प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी ने सिंधु नदी के तट पर एक जनसभा में भारत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा,
“सिंधु नदी हमारी है, और हमेशा हमारी ही रहेगी। या तो इसमें हमारा पानी बहेगा या फिर उन लोगों का खून जो हमारी हिस्सेदारी छीनना चाहते हैं।”
बिलावल ने कहा कि पाकिस्तान के लोगों को मिलकर दुश्मनों को करारा जवाब देना होगा जो उनकी जल सीमाओं पर कब्जा करना चाहते हैं।
सिंधु जल विवाद बना तनाव की नई वजह
भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित करने के बाद पाकिस्तान की चिंता बढ़ गई है। देश पहले से ही जल संकट से जूझ रहा है और इस फैसले से उसकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
बिलावल ने कहा कि सिंधु नदी केवल एक जल स्रोत नहीं, बल्कि पाकिस्तान की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान का हर नागरिक अब इस मुद्दे को लेकर जागरूक है और भारत को इसका जवाब हर मंच पर दिया जाएगा।
धर्म के नाम पर हिंसा क्यों? बंगाल के शिक्षक ने छोड़ा इस्लाम..यह भी पढ़े





