,

India Israel: इजरायल के मोशाव नेवातिम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत 300 पौधे रोपे गए, भारत-इजरायल दोस्ती का नया अध्याय

India Israel

edit by: Priyanshi Soni

India Israel: इजरायल के मोशाव नेवातिम में कम से कम 300 पेड़ लगाने का विशेष कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल और यहूदी पर्व तू बिशवत (पेड़ों का नया साल) के साथ जोड़कर आयोजित किया गया। तू बिशवत के अवसर पर इजरायल में पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को विशेष महत्व दिया जाता है। यह कार्यक्रम भारत के दूतावास, केरेन कायमेट लेइजरायल और मोशाव नेवातिम के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ। इसमें बच्चों सहित सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाए। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और भारत-इजरायल के लोगों के बीच मजबूत संबंधों का प्रतीक बना।

India Israel: भारतीय राजदूत ने दोस्ती और प्रकृति पर दिया जोर

कार्यक्रम में इजरायल के पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय के महानिदेशक रामी रोजेन, इजरायल में भारत के राजदूत जेपी सिंह और बनेई शिमोन क्षेत्रीय परिषद के प्रमुख नीर जमीर शामिल हुए। अपने संबोधन में राजदूत जेपी सिंह ने कहा कि तू बिशवत और ‘एक पेड़ मां के नाम’ दोनों ही पहलें पेड़ों को सामुदायिक जीवन और स्थिरता के केंद्र में रखती हैं। उन्होंने कहा कि ये परंपराएं भारत और इजरायल के गहरे सांस्कृतिक संबंधों और साझा मूल्यों को दर्शाती हैं। सिंह ने विश्वास जताया कि ये पेड़ दोनों देशों की दोस्ती के स्थायी प्रतीक बनेंगे और आने वाली पीढ़ियों तक इस रिश्ते को मजबूत करेंगे।

India Israel: इजरायल ने भारत के साथ पर्यावरण साझेदारी को सराहा\

इजरायल के पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय के महानिदेशक रामी रोजेन ने इस अवसर पर कहा कि यह कार्यक्रम भारत और इजरायल के घनिष्ठ संबंधों को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि दोनों देश जलवायु और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं। रोजेन ने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना जीवन की रक्षा के समान है और आज लगाए गए ये पेड़ आने वाले वर्षों में दोनों देशों की मजबूत दोस्ती और हरित भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण बनेंगे।

India Israel: मोशाव नेवातिम का ऐतिहासिक महत्व

मोशाव नेवातिम केवल पर्यावरणीय दृष्टि से ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। यह स्थान कोचीन यहूदियों की विरासत से जुड़ा हुआ है और यहां महाराजा जाम साहब की मूर्ति भी स्थापित है, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यहूदियों को शरण दी थी। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करता है, जहां पर्यावरण और सांस्कृतिक मूल्य दोनों देशों को जोड़ते हैं।

Read also: India US trade Deal 2026: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला – भारत पर टैरिफ 25% से घटाकर किया 18%

Bhopal: कस्तूरबा स्कूल में कल सजेगा यादों का संसार, गुरुजनों का भी होगा सम्मान

Bhopal: राजधानी भोपाल के जवाहर चौक स्थित शासकीय कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक…

Shubman Gill ने 223 रन की ऐतिहासिक पारी से रचा इतिहास, धोनी का 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के…

Afghanistan के हिंदूकुश में सुबह-सुबह 5.3 तीव्रता का भूकंप, 10 KM गहराई में था केंद्र

Afghanistan: अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके…

UNHRC में फिर आमने-सामने India Pakistan, कश्मीर पर पाकिस्तानी दावे के बाद भारत का कड़ा जवाब

India Pakistan Relation: जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 63वें सत्र…

Russia सेना में भर्ती को लेकर भारत की फिर चेतावनी, विदेश में नौकरी के ऑफर से रहें सावधान

Russia: भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों को रूसी सशस्त्र बलों में शामिल…

Bhopal: कस्तूरबा स्कूल में कल सजेगा यादों का संसार, गुरुजनों का भी होगा सम्मान

Bhopal: राजधानी भोपाल के जवाहर चौक स्थित शासकीय कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2-3 दिन…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. रिटायर्ड IAS की घर…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…