बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या पर भारत ने जताई गहरी नाराज़गी, विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय से जुड़े एक प्रमुख नेता भाबेश चंद्र रॉय की नृशंस हत्या के बाद भारत सरकार ने इस पर सख्त प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने इस घटना की तीव्र आलोचना करते हुए बांग्लादेश सरकार से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

विदेश मंत्रालय का कड़ा बयान

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बयान जारी करते हुए कहा,

“हम बांग्लादेश में हिंदू नेता श्री भाबेश चंद्र रॉय के अपहरण और उनकी क्रूर हत्या से बेहद दुखी हैं। यह घटना वहां हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे व्यवस्थित अत्याचार का हिस्सा प्रतीत होती है। दुर्भाग्यवश, पहले की घटनाओं के अपराधी आज भी सजा से बचते फिर रहे हैं।”

जायसवाल ने यह भी कहा कि यह जरूरी है कि बांग्लादेश सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी नागरिकों, खासकर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाए।


कौन थे भाबेश चंद्र रॉय?

58 वर्षीय भाबेश चंद्र रॉय बांग्लादेश पूजा उडजापन परिषद की बिराल शाखा के उपाध्यक्ष थे और क्षेत्र में हिंदू समुदाय के एक प्रभावशाली नेता माने जाते थे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार शाम लगभग 4:30 बजे उन्हें एक संदिग्ध कॉल आया, जिसके बाद कुछ लोग उनके घर पहुंचे और उन्हें जबरन अपने साथ ले गए।
करीब आधे घंटे बाद उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उनकी पत्नी शांतना रॉय ने बताया कि कॉल करने वाले ने पहले यह सुनिश्चित किया कि रॉय घर पर ही हैं। इसके बाद दो बाइक पर सवार चार लोग उनके घर आए और रॉय को जबरन अपने साथ ले गए।


भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव

पिछले कुछ समय से भारत और बांग्लादेश के संबंधों में खटास आई है। शेख हसीना सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और देश में राजनीतिक अस्थिरता के बाद मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी। लेकिन इस सरकार के दौरान हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़े हैं
भारत ने साफ शब्दों में कहा है कि बांग्लादेश को अपने अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए, बजाय इसके कि वह भारत में आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करे।


फैली चिंता और बढ़ती आलोचना

भाबेश चंद्र रॉय की हत्या के बाद हिंदू समुदाय में आक्रोश फैल गया है। मानवाधिकार कार्यकर्ता और कई सामाजिक संगठनों ने इस घटना की निंदा की है। भारत में भी इस घटना को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की जा रही है।
भारत सरकार ने साफ किया है कि वह हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेगी।

दिल्ली का मौसम बदला, गर्मी से राहत..यह भी पढ़े

Teacher Joining Delay: चार महीने बाद भी नियुक्ति अटकी…ऐसे कैसे चलेगा स्कूल चलें हम अभियान ?

Teacher Joining Delay: मॉडल स्कूलों में शिक्षक चयन के बावजूद फाइलों में

Rail Project: दुर्ग में खरसिया-परमलकसा रेल परियोजना को लेकर ग्रामीणों का विरोध

Rail Project: ग्रामीणों का संघर्ष: भूमि और आजीविका की सुरक्षा Rail Project:

Ration Distribution : कोरबा में गरीबों के राशन पर डाका, 3 महीने से अंगूठा लगवाकर भी नहीं मिला अनाज

Ration Distribution : राशन दुकान संचालक पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर

Bhopal ई-स्कूटर अनुदान योजना से दमोह की सायरा बी बनीं आत्मनिर्भर

Bhopal मध्य प्रदेश के श्रम विभाग द्वारा संचालित 'ई-स्कूटर अनुदान योजना 2024'

Gwalior जल संरक्षण की ओर ग्वालियर के कदम: KRG कॉलेज और ‘दीप नीर’ के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता

Gwalior ग्वालियर स्थित प्रतिष्ठित शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर (KRG) स्वशासी महाविद्यालय

Wildlife Hunting : अमारु बीट में चीतल का अवैध शिकार, 3 शिकारी गिरफ्तार, 2 फरार

Wildlife Hunting : वन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप, मौके से

Rape Case Verdict : दुष्कर्म और SC/ST एक्ट मामले में आरोपी को आजीवन कारावास

Rape Case Verdict : शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने

Hospital Violence : पोस्टमार्टम में देरी पर विवाद, सरपंच की पिटाई से सफाईकर्मी की मौत

Hospital Violence : मर्चुरी में हुआ विवाद बना जानलेवा, इलाज के दौरान

REWA: तीन मॉडल स्कूलों में चार माह बाद भी नहीं हो पाई शिक्षकों की पदस्थापना, छात्र कर रहे इंतजार

REWA: मध्य प्रदेश के तीन आदर्श (मॉडल) स्कूल-जवारा, रीवा और भोपाल-में शिक्षकों