,

IND W vs UAE W: टीम इंडिया ने यूएई को 78 रनों से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

महिला एशिया कप 2024 में भारतीय टीम बेहद मजबूत स्थिति में है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम इंडिया ने यूएई को 78 रनों से हराकर सीधे सेमीफाइनल में एंट्री कर ली। इसके पहले पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था। अब आखिरी ग्रुप स्टेज मैच भारत 23 जुलाई को नेपाल के खिलाफ खेलेगा। यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में यूएई 20 ओवर में सात विकेट पर 123 रन बना सकीं। भारत ने यह मुकाबला 78 रनों से जीत लिया।

भारत की पारी

इस मैच में शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 23 रनों की साझेदारी हुई। पिछले मैच में 45 रनों की धमाकेदारी पारी खेलने वाली स्टार बल्लेबाज सिर्फ 13 रन बना सकीं। वहीं, शेफाली 37 रन बनाकर आउट हुई। जेमिमा 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। वहीं, छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं ऋचा घोष ने दमदार प्रदर्शन किया उन्होंने कप्तान के साथ 75 रनों की साझेदारी निभाई। हरमनप्रीत कौर ने इस मैच में 66 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 41 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने सात चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ने 29 गेंदों का सामना किया और 64 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 220.68 के स्ट्राइक रेट से 12 चौके और एक छक्का लगाया। पूजा वस्त्राकर और ऋचा के बीच 20 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। यूएई के लिए कविशा ने दो विकेट चटकाए जबकि समायरा और हीना को एक-एक विकेट मिला।

यूएई की पारी

202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर मात्र 123 रन बना सकी। टीम को पहला झटका  11 रन के स्कोर पर लगा। इस मैच में सलामी बल्लेबाज ईशा ओजा ने 38 रनों की पारी खेली। वहीं, खुशी 10, हीना आठ और रितिका छह रन बनाकर आउट हुईं। कविशा 40 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने दो विकेट चटकाए जबकि रेणुका, तनूजा, पूजा और राधा को एक-एक विकेट मिला।

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के