IND vs NZ 1st ODI: पंत चोट के कारण न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर, जानें BCCI ने किस खिलाड़ी को दिया मौका

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IND vs NZ 1st ODI

IND vs NZ 1st ODI: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में शनिवार शाम अभ्यास सत्र के दौरान थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय एक तेज गेंद पंत के पेट की दाहिनी ओर जा लगी। गेंद लगते ही पंत दर्द में जमीन पर बैठ गए।

IND vs NZ 1st ODI: मेडिकल जांच में पसली में खिंचाव की पुष्टि

चोट लगने के बाद टीम के सपोर्ट स्टाफ और मेडिकल टीम ने पंत को तुरंत मैदान से बाहर ले जाकर जांच की। डॉक्टरों की रिपोर्ट में दाहिनी पसली में खिंचाव की बात सामने आई है। इसी कारण उन्हें आराम की सलाह दी गई है और वे पूरी वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

IND vs NZ 1st ODI

IND vs NZ 1st ODI: बीसीसीआई ने किया टीम में बदलाव

बीसीसीआई ने रविवार को जानकारी दी कि ऋषभ पंत की जगह ध्रुव जुरेल को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम में शामिल किया गया है। जुरेल टीम में विकेटकीपर के विकल्प के तौर पर रहेंगे।

वडोदरा में खेला जाएगा पहला वनडे
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह इस मैदान पर पहला पुरुष अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा। दूसरा वनडे 14 जनवरी को राजकोट में जबकि तीसरा और अंतिम वनडे 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।

अपडेटेड भारतीय वनडे स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) टीम में शामिल हैं।

लंबे समय से वनडे से दूर रहे हैं पंत
ऋषभ पंत पिछले दो वर्षों से वनडे टीम का हिस्सा तो रहे हैं, लेकिन उन्होंने आखिरी बार अगस्त 2024 में श्रीलंका दौरे पर 50 ओवर का मुकाबला खेला था। न्यूजीलैंड सीरीज से पहले उनके बाहर होने की अटकलें थीं, हालांकि चयन समिति ने उन्हें टीम में बनाए रखा था।

IND vs NZ 1st ODI: ध्रुव जुरेल को वनडे में पहली बार मौका

ध्रुव जुरेल ने भारत के लिए इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 2024 में टेस्ट क्रिकेट से की थी। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टीम में जगह बनाई। अब पहली बार उन्हें वनडे टीम में शामिल किया गया है।

IND vs NZ 1st ODI

यह खबर भी पढ़ें: Rohit Sharma New Zealand Series: रोहित शर्मा न्यूज़ीलैंड सीरीज में तोड़ सकते हैं सभी रिकॉर्ड, सचिन और गेल भी रह जाएंगे पीछे

पहले भी चोटों से जूझ चुके हैं पंत
साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान मैनचेस्टर टेस्ट में पंत के पैर की अंगुली में फ्रैक्चर हुआ था। इसके बाद वे एशिया कप 2025 और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी बाहर रहे थे। एक बार फिर चोट ने उनके अंतरराष्ट्रीय सफर में ब्रेक लगा दिया है।

Sheohar SP Janata Darbar Tariani Thana: तरियानी थाना में एसपी ने लगाया जनता दरबार

Sheohar SP Janata Darbar Tariani Thana: भूमि विवाद के सबसे अधिक मामले,

Ranveer Singh को व्हाट्सएप पर धमकी, घर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

EDIT BY: PRIYANSHI SONI Ranveer Singh: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को एक

Sheohar Civil Court E-Seva Kendra Inauguration: शिवहर व्यवहार न्यायालय परिसर में ई-सेवा केंद्र का उद्घाटन

Sheohar Civil Court E-Seva Kendra Inauguration: पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संगम कुमार

CG: Top 10 News

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें…. 12000 बीघा जमीन कब्जाने के

MP: Top 10 News

MP: टॉप 10 न्यूज, जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. ग्वालियर

Horoscope: 11-02-26

Horoscope: जानिए आज का राशिफल.. मेष राशि – आज का राशिफल आज

Madhya Pradesh : समर्थन मूल्य पर सात मार्च तक होगा गेहूं का उपार्जन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बड़ी जानकारी

Maheshwar: करोंदिया में स्वास्थ्य महाकुंभ, 870 ग्रामीणों की जाँच और 15 लाख रुपये का मुफ्त उपचार

संवाददाता : राजेश पंवार Maheshwar (खरगोन): खरगोन जिले के करोंदिया स्थित माँ

Balaghat बालाघाट में दबंगई: रेत ठेकेदार के गुर्गों ने युवक को पाइप से पीटा, आक्रोश में रजेगांव बंद

Balaghat  (किरनापुर): मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में दबंगों की गुंडागर्दी का एक

Patna राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए तेज प्रताप यादव, 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का किया ऐलान

Patna /नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. शुक्ल की जयंती पर किया नमन

Madhya Pradesh भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में मंगलवार को एक गरिमामयी कार्यक्रम