ग्वालियर में गाड़ी धुलाई के पैसे मांगने पर चली गोली, धुलाई सेंटर मालिक से मारपीट; आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: एक वाहन धुलाई केंद्र पर पैसे मांगने को लेकर बड़ा विवाद हो गया। ग्राहक ने सेंटर के मालिक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के बाद गोली चला दी। यह घटना शनिवार रात मुरार थाना क्षेत्र के जड़ेरुआ इलाके में हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पैसे मांगने पर भड़का ग्राहक

जानकारी के अनुसार, जड़ेरुआ निवासी सौरभ बेस का गाड़ी धुलाई का सेंटर है। शनिवार रात सोनू लोधी नामक युवक अपनी गाड़ी धुलवाने वहां पहुंचा। गाड़ी धुलने के बाद जब सौरभ ने भुगतान मांगा, तो सोनू ने पहले विवाद किया, फिर गाली-गलौज और हाथापाई करने लगा। देखते ही देखते उसने फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी

फायरिंग की सूचना मिलते ही मुरार पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने देर रात ही आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का बयान

मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल ने बताया कि गाड़ी धुलाई के पैसे मांगने पर आरोपी ने गोली चलाई थी। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई कर उसे हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।

Hanuman Jayanti Raipur: रायपुर में हनुमान जयंती की धूम, राज्यपाल रमेन डेका ने किए दर्शन

Hanuman Jayanti Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में Hanuman Jayanti बड़े हर्ष

Cinema पर्दे पर ‘रामायण’ के 100 साल: मूक फिल्मों से VFX युग तक का सफर, जब गांधी जी भी हुए थे मुग्ध

Cinema भारतीय संस्कृति का प्राण 'रामायण' केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि मनोरंजन

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

Monkey Terror: सक्ती में बंदरों का आतंक, 18 लोग घायल, गांवों में दहशत का माहौल

Monkey Terror: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में इन दिनों

रणबीर कपूर की फिल्म “Ramayana” का टीजर हुआ रिलीज, फैंस में रोमांच की लहर

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर बुधवार को रिलीज़ कर

अनीता आडवाणी की अपील खारिज, Rajesh Khanna से संबंध को नहीं मिला वैधानिक दर्जा

Rajesh Khanna: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता अनीता आडवाणी की