,

Illegal Sand Mining: ग्वालियर में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, पनडुब्बी और लोडर जब्त

Illegal Sand Mining

Report: Santosh Saravgee

Illegal Sand Mining ग्वालियर जिले में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने डबरा तहसील क्षेत्र में सिंध नदी के विभिन्न घाटों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान ग्राम बाबूपुर के पास अवैध रेत खनन गतिविधियां संचालित होती पाई गईं।

एक पनडुब्बी नष्ट, दूसरी पनडुब्बी और लोडर जब्त

Illegal Sand Mining कार्रवाई के दौरान रेत के अवैध उत्खनन में इस्तेमाल की जा रही एक पनडुब्बी को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। वहीं, एक अन्य पनडुब्बी और एक लोडर वाहन को जब्त किया गया। प्रशासन का कहना है कि इन वाहनों का उपयोग अवैध रूप से नदी से रेत निकालने और परिवहन के लिए किया जा रहा था।

खनिज अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई

Illegal Sand Mining प्रभारी खनिज अधिकारी पंकज ध्वज मिश्रा ने बताया कि जब्त की गई पनडुब्बी और लोडर वाहन को संबंधित पुलिस थाने की अभिरक्षा में रखा गया है। अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Read this: Chanakya Niti : इन 5 गुणों वाला दोस्त है सच्चा मित्र, ऐसे इंसान का साथ कभी न छोड़ें

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 6 सितंबर 2026, रविवार का दिन मेष से मीन

UNESCO Tentative List : शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO की Tentative List में शामिल

जयपुर। राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर

Gold Silver Price: सोने- चांदी के रेट में गिरावट, जानें आज का भाव

Gold Silver Price: देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में