ICC CRICKETER OF THE YEAR: जसप्रीत बुमराह बने ‘ICC प्लेयर ऑफ दा ईयर’, खिताब जीतने वाले पहले भारतीय तेज़ गेंदबाज़

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ICC CRICKETER OF THE YEAR: Jasprit Bumrah becomes 'ICC Player of the Year', first Indian fast bowler to win the title

जसप्रीत बुमराह ने क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 का अवॉर्ड जीत लिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड, इंग्लैंड के जो रूट और हैरी ब्रूक को अवॉर्ड की रेस में पीछे छोड़ा। ये सम्मान पाने वाले बुमराह पहले भारतीय तेज गेंदबाज हैं। मंगलवार शाम ICC ने अवॉर्ड की घोषणा की। बुमराह ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी जीता था।

5 साल बाद किसी भारतीय को ‘सर गारफील्ड सोबर्स अवॉर्ड’ मिला। 2018 में आखिरी बार विराट कोहली ने इसे जीता था। विमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमीलिया केर ने जीता। उन्होंने पिछले साल टीम की विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे जसप्रीत बुमराह ने 2024 में 2 ही फॉर्मेट खेले, लेकिन दोनों में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप के 8 मुकाबलों में उन्होंने 15 विकेट लिए थे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। उन्होंने महज 4.17 की इकोनॉमी से रन खर्च किए थे, जिसकी मदद से टीम ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीता था।

टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी जीता बुमराह ने टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने पिछले साल 13 टेस्ट में 71 विकेट लिए थे। इसी साल जनवरी में खत्म हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने ICC की टेस्ट बॉलर्स रैंकिंग में 900 रेटिंग पॉइंट्स भी हासिल किए थे। वे टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के 5 टेस्ट में बुमराह ने 32 विकेट अपने नाम किए। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला था। इतना ही नहीं, उन्होंने पर्थ टेस्ट में कप्तानी करते हुए टीम को दौरे पर इकलौती जीत भी दिलाई थी।

अवॉर्ड जीतने वाले चौथे तेज गेंदबाज ICC के क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीतने वाले प्लेयर को सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी दी जाती है। बुमराह इस अवॉर्ड को जीतने वाले चौथे ही तेज गेंदबाज बने। उनसे पहले पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल जॉनसन और पैट कमिंस ही बतौर पेस बॉलर इस अवॉर्ड को जीत पाए थे।

द्रविड़ को मिला था पहला अवॉर्ड बुमराह गारफील्ड सॉबर्स अवॉर्ड को जीतने वाले 5वें ही भारतीय बने। राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, रविचंद्रन अश्विन और विराट कोहली भी क्रिकेटर ऑफ द ईयर बन चुके हैं। ICC ने अवॉर्ड देने की शुरुआत 2004 में की थी। तब भारत के ही राहुल द्रविड़ को अवॉर्ड मिला था।

द्रविड़ के बाद 2010 में सचिन तेंदुलकर, 2016 में रविचंद्रन अश्विन ने अवॉर्ड जीता। जबकि विराट कोहली ने 2017 और 2018 में इस अवॉर्ड को अपने नाम किया। विराट को 2019 में क्रिकेटर ऑफ द डिकेड (दशक) का अवॉर्ड भी मिला था।

अमीलिया केर विमेंस में टॉप प्लेयर न्यूजीलैंड की अमीलिया केर को विमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। केर को पिछले साल विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी मिला था। उनके प्रदर्शन के दम पर टीम ने पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। 2024 के वनडे में केर ने 14 विकेट लेने के साथ 264 रन बनाए थे। वहीं, 18 टी-20 में उन्होंने 387 रन बनाने के साथ 29 विकेट भी लिए।

UTTAR PRADESH : यूपी बना विश्वास का प्रतीक, यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी : योगी आदित्यनाथ

UTTAR PRADESH : मुख्यमंत्री ने आगरा में यथार्थ हॉस्पिटल का लोकार्पण किया

BOKARO : अपूर्वा वर्मा ने UPSC 2025 में हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 42, आईएएस बनने का गौरव

BOKARO : डीपीएस बोकारो की पूर्व छात्रा और वर्तमान दिल्ली पुलिस एसीपी

Gwalior Crime : पिता पुत्र ने मिलकर मारी पड़ोसी को गोली

ग्वालियर में दुश्मनी का बदला लेने के लिए पिता और पुत्र ने

T20 Wrold Cup Final:अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने, होगा रोमांचक मुकाबला

अहमदाबाद। आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को

Chhattisgarh : मनेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय युवा संसद: छात्रों ने लोकतंत्र की झलक दिखाई

Chhattisgarh : स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विद्यार्थियों ने संसद

Nawada : एसपी अभिनव धीमान ने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन और अपराध नियंत्रण पर दिया कड़ा निर्देश

Nawada : पुलिस मुख्यालय में संगोष्ठी में एसपी ने अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा,

AmbalaJobFair2026 : सेना से रिटायर जवानों के लिए रोजगार का बड़ा अवसर, 17 मार्च को जॉब फेयर

by: digital desk AmbalaJobFair2026 : अंबाला/चंडीगढ़: पूर्व सैनिकों को नागरिक जीवन में

Cervical Cancer : सर्वाइकल कैंसर से बचाव अब संभव : डा संगीता त्रिवेदी

Cervical Cancer : दमोह : बच्चेदानी के मुंह का कैंसर (सर्वाइकल कैंसर)

Rajasthan : स्कूल में बच्चों ने टीम इंडिया की जीत के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

Rajasthan : आर्यन मॉडल स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों ने मैदान में बैट-बॉल

Water From Peepal Tree : पीपल के पेड़ से टपकी पानी की धार, ग्रामीणों में चर्चा

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Water From Peepal Tree : सतवास तहसील के ग्राम

BIHAR NEWS : होली खेलने निकले युवक की तीन दिन बाद मिली लाश, सिर पर चाकू के कई वार

BIHAR NEWS : रोहतास जिला के कोचस थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात,

Gwalior News : नाश्ते की दुकान पर पेड़ गिरा, तीन लोग घायल

Gwalior News : ग्वालियर : ग्वालियर मे रेलवे स्टेशन के चार नंबर

Raipur में खड़ी BMW कार में लगी भीषण आग, जलकर पूरी तरह खाक

Raipur: राजधानी रायपुर के अशोक रत्न सोसायटी में खड़ी एक BMW कार

Holi Event 2026: होली मिलन में चढ़ा भक्ति का रंग, भजनों पर झूमे विधायक रामेश्वर शर्मा

Holi Event 2026: विधायक रामेश्वर शर्मा के युवा सदन कार्यालय में होली

Morena Murder : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

Reporter- प्रताप सिंह बघेल Morena Murder : पुरानी कहावत है, प्यार अंधा

Madhupur में मंत्री हफीजुल हसन ने 4.24 करोड़ की 24 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

Report by: Aimtiyaz Madhupur: मधुपुर स्थित कार्यालय परिसर में राज्य के जल

Baagli उप-मंडल वन क्षेत्र में जंगल की आग जारी, पर्यावरणीय नुकसान का खतरा

Report by: Rajendra Yogi Baagli: पूजापूरा बागली वन परिक्षेत्र, विशेषकर बरझाई घाट

Burial Dispute: ईसाई महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, पुलिस की मौजूदगी में रोका गया दफन

Burial Dispute: भानुप्रतापपुर में एक ईसाई महिला के अंतिम संस्कार को लेकर

Morena में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर, दो युवकों की मौत

Report by: Pratap Singh Baghel Morena: मुरैना के सवलगढ़ थाना क्षेत्र स्थित

Bhiwani में निर्माणाधीन मॉल नुमा बिल्डिंग का लेंटर गिरा, 5 मजदूर घायल

Report by: JD Duggal Bhiwani: भिवानी के पटेल नगर इलाके में निर्माणाधीन

Rudraprayag के जंगलों में लगी आग, शरारती तत्वों के कारण बढ़ा संकट

Report by: Satyapal Negi Rudraprayag: रुद्रप्रयाग के जंगलों में शरारती तत्वों द्वारा