चडीगढ़: दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह इस समय अपने बयानों के चलते सुर्खियां बटोर रहे है। बता दें कि योगराज सिंह अक्सर अजीब बयानबाजी के चलते प्रसिद्ध है। इस बार फिर से योगराज ने एक अजीब बयान दे दिया जिसकी वजह से क्रिक्रेट प्रेमी गुस्से में आ गए है। बता दें कि योगराज सिंह ने बयान दिया कि वह कपिल देव को मारने के लिए बंदूक लेकर पहुंच गए थे। साथ ही उन्होंने यह भी बयान दिया कि 2011 वल्र्डकप में युवराज सिंह मर भी जाते तो उन्हें गर्भ होता। उनके इस तरीके के बयान पर क्रिक्रेट जगत में हलचल पैदा हो गई।
कपिल देव को मारने बंदूक लेकर पहुंच गए थे योगराज
योगरा सिंह ने अनफ़िल्टर्ड बाय समदीश पर बातचीत करते हुए कहा, जब कपिल देव भारत उत्तरी क्षेत्र और हरियाणा के कप्तान बने, तो उन्होंने मुझे बिना कारण के टीम से बाहर कर दिया। मेरी पत्नी चाहती थी कि मैं कपिल से सवाल पूछूं। मैंने उनसे कहा कि मैं इस आदमी को सबक सिखाऊंगा। मैंने अपनी पिस्तौल निकाली और सेक्टर 9 में कपिल के घर गया। वह अपनी मां के साथ बाहर आया। मैंने उसे एक दर्जन बार गालियां दीं। मैंने उससे कहा, तुम्हारी वजह से मैंने एक दोस्त खो दिया है, और तुमने जो किया है। उसकी कीमत तुम्हें चुकानी पड़ेगी।
इस वजह से योगराज ने नहीं चलाई गोली
योगराज ने आगे बताया कि उन्होंने कपिल देव की मां के चलते गोली नहीं चलाई थी, योगराज ने आगे कहा, मैंने उससे से कहा कि मैं तुम्हारे सिर में गोली मारना चाहता हूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगा क्योंकि तुम्हारी एक बहुत ही पवित्र मां है, जो यहां खड़ी है। इसके बाद योगराज अपनी पत्नी के साथ लौट आए।
योगराज सिंह ने खेलें 7 इंटरनेशनल मैच
युवराज सिंह की तरह उनके पिता योगराज बड़े और सफल क्रिकेटर नहीं बन पाए। वे क्रिकेट में करियर बनाना चाहते थे लेकिन उन्होंने निराशा हाथ लगी। उनका करियर महज 7 मैचों में सिमट कर रह गया। उन्होंने भारत के लिए एक टेस्ट खेलते हुए एक विकेट लिया। वहीं छह वनडे मैचों में योगराज ने 4 विकेट लिए। योगराज ने 1980 में वनडे डेब्यू और साल 1981 में टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि साल 1981 में ही उनके इंटरनेशनल करियर का अंत भी हो गया।
कितनी कारगर होती हैं युवा शक्ति को लुभाने नई गारंटी योजनाएं ?……यह भी पढ़े





