i-Phone 18: टेक कंपनी एपल अपनी आईफोन 18 सीरीज की रणनीति में बड़ा बदलाव करने जा रही है। जापान की मीडिया कंपनी निक्केई एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एपल आईफोन 18 का बेस मॉडल इस साल लॉन्च नहीं करेगी और इसे 2027 की पहली छमाही तक के लिए टाल सकती है।
i-Phone 18: महंगी चिप्स और मुनाफा बढ़ाना वजह
रिपोर्ट्स के अनुसार, एपल ने यह फैसला मैमोरी चिप और अन्य मटेरियल्स की बढ़ती कीमतों को देखते हुए लिया है। कंपनी अपने संसाधनों को ऑप्टिमाइज करके प्रो और फोल्डेबल मॉडल्स से ज्यादा रेवेन्यू कमाना चाहती है।
ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन और एनालिस्ट मिंग-ची कुओ ने भी संकेत दिए हैं कि आईफोन 18 इस साल लॉन्च नहीं होगा। इसके बजाय, कंपनी आईफोन 18e मॉडल को 2027 की शुरुआत में पेश कर सकती है।
फोल्डेबल आईफोन पर फोकस
इस साल का मुख्य आकर्षण होगा पहला फोल्डेबल आईफोन। इसे बनाने के लिए जटिल तकनीक और नए मैटेरियल्स की जरूरत होती है। इसलिए एपल इस बार सिर्फ प्रो, प्रो मैक्स और फोल्डेबल मॉडल्स पर ध्यान केंद्रित करेगी।

आईफोन 18 के लीक्स और स्पेसिफिकेशन्स
- रैम और परफॉर्मेंस: आईफोन 17 के 8GB रैम के मुकाबले, 18 में 12GB रैम मिलने की संभावना।
- कैमरा: फ्रंट शूटर को 18MP से 24MP तक अपग्रेड किया जा सकता है।
- कॉस्ट कटिंग: कीमत नियंत्रित रखने के लिए कैमरा कंट्रोल बटन को सरल बनाने की संभावना।
5 नए मॉडल्स की पाइपलाइन
एपल की पाइपलाइन में फिलहाल 5 नए मॉडल्स हैं:
- आईफोन एयर 2
- आईफोन 18 (स्टैंडर्ड)
- आईफोन 18 प्रो
- आईफोन 18 प्रो मैक्स
- आईफोन फोल्ड

यह खबर भी पढ़ें: FASTag KYC Update: FASTag नियमों में बड़ा बदलाव – बार-बार वेरिफिकेशन से छुटकारा
विशेषज्ञों का मानना है कि आईफोन एयर 2 को 2027 में आईफोन 19 सीरीज के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें बैक पैनल पर दूसरा कैमरा सेंसर भी शामिल होगा।





