HR News 30-01-2026: जानें हरियाणा की 10 बड़ी खबरें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
HR News 30-01-2026

HR News 30-01-2026:

7 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
हरियाणा के सात जिलों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विजिबिलिटी शून्य के करीब रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कल से बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

HR News 30-01-2026

फर्जी दस्तावेजों से 20 करोड़ का प्लॉट बेचने का आरोप
गुरुग्राम में डीईटीसी पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए 20 करोड़ रुपये का प्लॉट बेचने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार 20 साल से नामांतरण के लिए भटक रहा है। मामले की सुनवाई आज गुरुग्राम कोर्ट में होगी।

ग्रुप और पर्सनल पार्टियों के वीडियो सामने आए
पंजाब, चंडीगढ़, पंचकूला और हरियाणा से जुड़े ग्रुप्स के वीडियो सामने आए हैं, जिनमें स्ट्रेंजर पार्टनर और हाउस पार्टियों की जानकारी दी जा रही थी। मेंबरशिप के बाद ही लोकेशन और डिटेल साझा की जाती थी।

टीबी से मरी महिला, ठेले पर ले जानी पड़ी लाश
फरीदाबाद के सरकारी अस्पताल में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर टीबी से मृत महिला के शव को सब्जी के ठेले पर ले जाया गया। अंतिम संस्कार चंदे के पैसों से किया गया, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठे।

HR News 30-01-2026:

शहीदों के बच्चों को 8 हजार रुपये मासिक सहायता
हरियाणा सरकार ने शहीदों के बच्चों के लिए स्कॉलरशिप योजना शुरू की है। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को हर महीने 8000 रुपये की सहायता मिलेगी।

नारनौल में खेतों के बीच दिखा तेंदुआ
महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल क्षेत्र में खेतों के बीच तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तेंदुआ राजस्थान सीमा से सटे इलाके में रात के समय दिखाई दिया।

मनीषा डेथ मिस्ट्री पर पंचायत का ऐलान
भिवानी में मनीषा मौत मामले में पिता ने कहा कि सीबीआई को दिया गया समय समाप्त हो गया है। 31 जनवरी को गांव में पंचायत बुलाई जाएगी और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मामला उठाया जाएगा।\

HR News 30-01-2026:

इंस्टाग्राम वीडियो पर जातिसूचक गालियों का आरोप
करनाल के डेहा बस्ती के प्रधान की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि युवक ने इंस्टाग्राम वीडियो में चाकू दिखाकर जातिसूचक गालियां दीं।

कुरुक्षेत्र में फूड सप्लाई इंस्पेक्टर सस्पेंड
कुरुक्षेत्र में फूड सप्लाई इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। मंत्री नागर ने रिकवरी के आदेश भी दिए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 12 लाख रुपये का बारदाना बेचा गया।

दिल्ली पुलिस की महिला कमांडो की हत्या
सोनीपत में दिल्ली पुलिस की महिला कमांडो की डंबल से मारकर हत्या कर दी गई। वह पांच महीने की गर्भवती थी। आरोपी ने साले को फोन कर घटना की जानकारी दी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Dollar Scam Gwalior: डॉलर का सपना… और 4.55 लाख की चपत!

Dollar Scam Gwalior: शहर के नाका चन्द्रवदनी इलाके में साइबर ठगी का

Dollar Scam Gwalior: डॉलर का सपना… और 4.55 लाख की चपत!

Dollar Scam Gwalior: शहर के नाका चन्द्रवदनी इलाके में साइबर ठगी का

JH News 07-02-2026: जानें JH की 10 बड़ी खबरें

JH News 07-02-2026: 1. चाईबासा में छज्जा गिरामंगलहाट परिसर में छज्जा गिरने

CG News 07-02-2026: जानें CG की 10 बड़ी खबरें

CG News 07-02-2026: 1. सोने की कैंची से प्रधानमंत्री के बाल काटने

MP News 07-02-2026: जानें MP की 10 बड़ी खबरें

MP News 07-02-2026: 1. इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी नेशनल समिटइंदौर में आज से शुरू

Horoscope 07-02-2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope 07-02-2026: मेष राशिआपकी कार्यक्षमता बेहतर रहेगी और निर्णय सोच-समझकर लेंगे। किसी

Dumka: आसनबनी में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, तीन की हालत गंभीर

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka । दुमका जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत

Integrated Healthcare System को मजबूत बनाएगा पारंपरिक और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान का समन्वय- डॉ. ए.के. द्विवेदी

Integrated Healthcare System: “नॉर्थ-ईस्टर्न इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद एंड होम्योपैथी संस्थान (एनईआईएएच)” में

Medicine Investment Fraud: मेडिसिन कंपनी में निवेश के नाम पर 12.50 लाख की ठगी

Medicine Investment Fraud: खैरागढ़। मेडिसिन कंपनी में पैसा लगाकर कम समय में