BY: Yoganand Shrivastva
भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को रद्द कर दिया है और उन्हें भारत छोड़ने का आदेश जारी किया है। हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद, सरकार ने इस फैसले को लागू करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसी क्रम में अब उत्तर प्रदेश में पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की तैयारी की जा रही है।
उत्तर प्रदेश में पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या
उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया कि राज्य में लगभग 1000 से 1200 पाकिस्तानी नागरिक मौजूद हैं। इन नागरिकों को जल्द ही पाकिस्तान भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल केंद्र सरकार का आधिकारिक आदेश नहीं मिला है, लेकिन जैसे ही आदेश प्राप्त होगा, कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
अमित शाह ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात
भारत सरकार की कार्रवाई को मजबूत करते हुए, गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संपर्क किया और उनसे अपने-अपने राज्यों में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने तथा उन्हें शीघ्र पाकिस्तान भेजने का निर्देश दिया है। उन्होंने इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
पाकिस्तानी नागरिकों के लिए अंतिम तारीख
भारत सरकार ने 27 अप्रैल 2025 से पाकिस्तान के नागरिकों के सभी वैध वीजा रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, मेडिकल वीजा पर भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को 29 अप्रैल 2025 तक की अवधि दी गई है। इन नागरिकों को वीजा की अवधि समाप्त होने से पहले भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है।
देहरादून में कश्मीरी छात्रों को धमकी: ‘उत्तराखंड छोड़ दो’, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट..यह भी पढ़े





