,

बेंगलुरु में भीषण हादसा: तेज रफ्तार एंबुलेंस ने स्कूटर सवार दंपति को कुचला, पुलिस चौकी में जा घुसी — दोनों की मौके पर मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

बेंगलुरु: रिचमंड सर्कल इलाके में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ते हुए कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि एंबुलेंस एक स्कूटर को कई मीटर तक घसीटते हुए सीधे पुलिस चौकी की दीवार से जा टकराई।

इस हादसे में स्कूटर सवार इस्माइल (40) और उनकी पत्नी समीना बनू की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को उठाकर दंपति को निकालने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एंबुलेंस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और पास में बिखरी हुई टूटी बाइकें पड़ी हैं।

सूचना मिलते ही विलसन गार्डन ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची, निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू की। एंबुलेंस चालक अशोक को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एंबुलेंस चालकों को भी ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। ज़रूरतमंद की मदद के नाम पर लापरवाही से वाहन चलाने के कारण निर्दोष लोगों की जान चली जाती है। यदि चालक गति पर नियंत्रण रखता, तो यह त्रासदी टाली जा सकती थी।

फिलहाल घायलों की हालत को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं मिला है। लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने शहर में ट्रैफिक सुरक्षा और एंबुलेंस संचालन के नियमों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र