Horoscope: जानिए आज का दैनिक राशिफल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Horoscope

Horoscope:

1. मेष राशि
आज का दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। परोपकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। महिला मित्रों से सावधानी रखें। ईश्वर भक्ति में मन लगेगा, जिससे कई परेशानियाँ दूर होंगी। एक साथ कई काम हाथ में आ सकते हैं। बुजुर्गों की सेवा के लिए समय निकालेंगे। सोच-समझकर किया गया निवेश भविष्य में लाभ देगा।

2. वृष राशि
आज विवादों से दूर रहना आवश्यक है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। व्यापार के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। दान-पुण्य करेंगे। संतान की समस्या को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें। किसी भी काम में लापरवाही न करें।

3. मिथुन राशि
कार्य क्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। वस्त्र या संचार साधन की खरीदारी संभव है। खर्च सोच-समझकर करें। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। व्यस्तता के कारण कुछ काम अधूरे रह सकते हैं।

4. कर्क राशि
खर्चों की अधिकता रहेगी, इसलिए खरीदारी में सावधानी रखें। नौकरी में जिम्मेदारी के कारण प्रशंसा मिलेगी। अटके सरकारी काम पूरे करने का प्रयास करेंगे, पर बाधाएँ आ सकती हैं। नए लोगों से संपर्क बनेगा। पुराना लेन-देन चुकता हो सकता है।

5. सिंह राशि
दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। जीवन में उतार-चढ़ाव से मानसिक दबाव रहेगा। लापरवाही नुकसान दे सकती है। संपत्ति से जुड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। निवेश फँसने की आशंका है। आवश्यकताओं पर अधिक खर्च होगा। मकान या जमीन के मामलों में ढील न दें।

6. कन्या राशि
सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। राजनीति में किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात संभव है। व्यवसाय में बदलाव लाभकारी रहेगा। अतिरिक्त कार्य की योजना बन सकती है। मन में उलझनें रहेंगी, पर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की बातों को समझदारी से सुलझाएँ।

7. तुला राशि
दिन प्रसन्नता देने वाला रहेगा। काम की तेज़ी के कारण अधिकारियों से नाराज़गी हो सकती है। मानसिक तनाव दूर होगा। अधूरे कार्य पूरे करने का प्रयास करेंगे। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। नकारात्मक सोच से दूर रहें। कोई सहयोगी परेशानी पैदा कर सकता है।

8. वृश्चिक राशि
मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। संतान की आवश्यकताओं पर ध्यान दें। पिता से बातचीत करने से मन हल्का होगा। खर्च बढ़ने से चिंता रहेगी। कार्य दबाव अधिक रहेगा, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। किसी विशेष आयोजन से खुशी मिलेगी।

9. धनु राशि
वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। सोच-समझकर बोलें। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पुराने संबंध से जुड़ा व्यक्ति संपर्क कर सकता है, वैवाहिक जीवन को प्राथमिकता दें। राजनीति में सराहना मिलेगी और नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

10. मकर राशि
आज हर काम सोच-समझकर करें। आमदनी सीमित रहेगी, खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार में नए सदस्य के आगमन से खुशी होगी। विरोधियों से सतर्क रहें। जोखिम भरे निर्णय न लें। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान बढ़ेगा।

11. कुंभ राशि
दिन सामान्य रहेगा। अटकी हुई बातचीत या सौदे को पूरा करने का प्रयास करेंगे। अविवाहित लोगों के जीवन में नया रिश्ता आ सकता है। प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। धन संबंधी योजना बनाकर चलें। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति से प्रसन्नता मिलेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

12. मीन राशि
आज सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नया वाहन लेने की संभावना है। दिया गया धन वापस मिल सकता है। घर में धार्मिक आयोजन होगा। माता की कोई बात बुरी लग सकती है, पर शांति से बात करें। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।

Dharmantaran Bill : छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून पेश, अमित जोगी ने विरोध में किया प्रदर्शन

Dharmantaran Bill : स्वातंत्र्य विधेयक 2026 में अवैध धर्मांतरण पर कड़े दंड

Balod : खेत में जली हालत में मिली युवती की लाश, शादी से पहले मौत

Balod : अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम चिचा में 22 वर्षीय लेलेश्वरी

Lakhanpur Bhagwat Dispute: लखनपुर में कथावाचक भुगतान विवाद पर बढ़ा बवाल

Lakhanpur Bhagwat Dispute: सरगुजा जिले के लखनपुर नगर पंचायत में इन दिनों

Rudrapur Shooting: रुड़की में झगड़े के दौरान फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल

Report by: Salman Malik Rudrapur Shooting: उत्तराखंड के रुड़की के अंबर तालाब

Transformer Accident: सीकर में ट्रांसफार्मर में करंट लगने से युवक की मौत

Transformer Accident: राजस्थान के सीकर जिले के पटवारी का बास गांव में