Mohit Jain
Horoscope 22-01-2026:
Horoscope 22-01-2026: मेष राशि
आज पुराने कर्ज से राहत मिलने के योग हैं, लेकिन फिजूलखर्ची से आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। शेयर बाजार से लाभ मिलने की संभावना है। कामकाज में भागदौड़ रहेगी, इसलिए ध्यान भटकने न दें। मेहनत का पूरा फल अवश्य मिलेगा।
वृष राशि
जरूरी कार्यों पर पूरा फोकस रहेगा और यात्रा के दौरान उपयोगी जानकारी मिल सकती है। लंबे समय से अटका सरकारी काम पूरा हो सकता है। घर की साज-सज्जा की योजना बनेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मन प्रसन्न करेगी।
Horoscope 22-01-2026: मिथुन राशि
नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना जरूरी होगा। पिता के साथ व्यवसायिक चर्चा संभव है। जीवनशैली में सुधार आएगा और सुविधाएं बढ़ेंगी। परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में रह सकते हैं।

कर्क राशि
तनाव से राहत मिलेगी और कोई रुकी हुई चिंता खत्म होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ सूचना मिल सकती है। मनोरंजन में संतुलन रखें। विरोधियों से सतर्क रहें और पारिवारिक बातों को गोपनीय रखें।
सिंह राशि
मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से मिलने की योजना बन सकती है। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। व्यापार में सुधार होगा और मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या राशि: Horoscope 22-01-2026
नई संपत्ति को लेकर विचार बन सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अटका हुआ व्यापारिक सौदा पूरा हो सकता है। परिवार में शुभ कार्य की तैयारी शुरू होगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला राशि
महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में लाभ दे सकती है। बैंक से जुड़ा कार्य आसानी से पूरा हो सकता है। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। परिवार और बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
वृश्चिक राशि
रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। खानपान पर ध्यान दें। किसी गोपनीय बात को साझा करने से बचें। कार्य के सिलसिले में यात्रा संभव है।
धनु राशि
पारिवारिक विषयों पर माता से बातचीत होगी। जीवन स्तर में सुधार आएगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला तनाव दे सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात सुखद रहेगी। व्यापार में साझेदारी लाभकारी साबित हो सकती है।

मकर राशि
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अच्छे अवसर बनेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, हालांकि विरोधी सक्रिय रहेंगे।
कुंभ राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के करियर में प्रगति से खुशी मिलेगी। मेहनत बढ़ाने से बड़े परिणाम मिलेंगे। घर में धार्मिक आयोजन संभव है।
मीन राशि
नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। काम में पूरी मेहनत जरूरी होगी। विद्यार्थी गुरुजनों से मार्गदर्शन लेकर लाभ पाएंगे। संतान की संगति पर ध्यान दें। पिता से जुड़ी किसी बात को लेकर मन चिंतित रह सकता है।
यह खबर भी पढ़ें: WEF 2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव और मालदीव के मंत्री मोहम्मद सईद के बीच दावोस में हुई वार्ता





