शेफाली जरीवाला की डेड बॉडी देखकर टूट गए हिंदुस्तानी भाऊ, नम आंखों से बोले – अब तो बस फोन में नाम रह गया है…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva


मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक निधन ने पूरी इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है। शनिवार को सुबह पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उनके अंतिम दर्शन की प्रक्रिया शुरू हुई, उनके करीबी और चाहने वालों का तांता लग गया। लेकिन इन सबके बीच अगर किसी के चेहरे पर सबसे गहरी तकलीफ साफ झलक रही थी, तो वो थे उनके मुंहबोले भाई विकास फाटक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ


“हर साल राखी बांधती थी… अब बस नाम रह गया है फोन में”

जैसे ही हिंदुस्तानी भाऊ कूपर अस्पताल पहुंचे, मीडिया ने उन्हें घेर लिया। पहले उन्होंने खुद को संभालने की कोशिश की, लेकिन जब वह अंदर जाकर शेफाली की डेड बॉडी देखकर लौटे, तो उनका दर्द छलक पड़ा। भावनाओं से भरे गले से उन्होंने कहा:

बेटी थी वो मेरी… कभी सोचा नहीं था कि ऐसा भी दिन देखना पड़ेगा। रक्षाबंधन पर, गणपति बप्पा पर, साल में दो-तीन बार फोन आता था… अब सिर्फ नाम रह गया है फोन में, कॉल नहीं आएगा अब…”

उनकी ये बात सुन वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।


बिग बॉस से शुरू हुआ रिश्ता, भाई-बहन के बंधन में बदल गया

हिंदुस्तानी भाऊ और शेफाली की मुलाकात ‘बिग बॉस 13’ के दौरान हुई थी। शो के अंदर दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे भाई-बहन जैसे रिश्ते में बदल गई। शो के बाद भी यह रिश्ता बरकरार रहा – शेफाली हर साल उन्हें राखी बांधती थीं और त्योहारों पर मिलना-जुलना आम बात थी। लेकिन इस बार रक्षाबंधन पर भाऊ की कलाई सूनी रहेगी और उनका दिल एक खास रिश्ते की कमी से भरा रहेगा।


भाऊ की आंखों में आंसू, जुबां पर खामोशी

शेफाली के अंतिम दर्शन के बाद जब भाऊ मीडिया के सामने आए, तो उनकी आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। उन्होंने चुपचाप सिर झुकाया, आंसू पोंछे और बिना कुछ कहे वहां से निकल गए। उनकी खामोशी सब कुछ बयां कर गई।


टीवी इंडस्ट्री में छाया मातम

शेफाली जरीवाला की अंतिम यात्रा में इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए। एक्ट्रेस आरती सिंह और सुरभि चंदना अपने-अपने पतियों के साथ कूपर अस्पताल पहुंचीं। सभी भावुक थे, किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि ‘कांटा लगा’ गर्ल अब इस दुनिया में नहीं रहीं।


आखिरी लम्हे

गुरुवार की रात शेफाली को अचानक सीने में तेज़ दर्द हुआ। पति पराग त्यागी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी – डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेफाली की मौत की खबर जैसे ही सामने आई, सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई।

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'