तमिलनाडु में हिंदी पर वार ! बजट से हटाया गया भारतीय रुपये का चिन्ह ₹

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Hindi protest: Tamil Nadu government's new move to remove rupee symbol

चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने अपने हालिया बजट दस्तावेज़ में भारतीय रुपये के प्रतीक ‘₹’ की जगह तमिल लिपि का चिन्ह ‘ரூ’ इस्तेमाल किया है। यह परिवर्तन राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि इसे हिंदी भाषा के विरोध से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि भारतीय रुपये का आधिकारिक प्रतीक ‘₹’ वर्ष 2010 में अपनाया गया था। इसे आईआईटी बॉम्बे के छात्र डी. उदय कुमार ने डिजाइन किया था, जो तमिलनाडु से संबंध रखते हैं।

हिंदी और संस्कृत का विरोध

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और उनके पुत्र उदयनिधि स्टालिन लंबे समय से हिंदी और संस्कृत के खिलाफ मुखर रहे हैं। उनका दावा है कि केंद्र सरकार दक्षिण भारत में हिंदी को थोपने की कोशिश कर रही है, जिससे स्थानीय भाषाओं को खतरा हो सकता है। स्टालिन का कहना है कि हिंदी के प्रभाव के चलते उत्तर भारत की कई भाषाएं विलुप्त हो चुकी हैं और तमिल भाषा को भी इसी खतरे का सामना करना पड़ सकता है।

राजनीतिक विवाद बढ़ा

तमिलनाडु में इस मुद्दे पर डीएमके और बीजेपी के बीच तनाव बढ़ गया है। राज्य में बीजेपी प्रमुख के. अन्नामलाई और डीएमके नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी हो चुकी है। द्रविड़ राजनीति में हिंदी विरोध को एक प्रभावी मुद्दे के रूप में देखा जाता रहा है और आगामी 2026 विधानसभा चुनाव से पहले इसे एक बार फिर हवा दी जा रही है। संसद में भी इस विषय पर चर्चा हो चुकी है, जहां केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और डीएमके सांसदों के बीच बहस हुई थी।

तमिलनाडु सरकार द्वारा रुपये के प्रतीक ‘₹’ को हटाने के इस कदम को द्रविड़ राजनीति के नए रणनीतिक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़िए: रंगों की बहार, परंपराओं की धार… यूपी की होली है सबसे दमदार !

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना