ग्वालियर में समीक्षा बैठक से पहले हाई वोल्टेज सियासी ड्रामा: कांग्रेस विधायक को वीआईपी गेट पर रोका, सिंधिया ने मनाकर बैठक में बुलाया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: ग्वालियर में शुक्रवार को शहर के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक से पहले सियासी हलचल देखने को मिली। कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार को कलेक्ट्रेट के वीआईपी गेट पर तहसीलदार ने रोक दिया, जिससे विधायक नाराज होकर बैठक छोड़कर लौटने ही वाले थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की नजर विधायक पर पड़ी। उन्होंने खुद डॉ. सिकरवार को मनाकर बैठक में शामिल किया।

बैठक ग्वालियर कलेक्ट्रेट सभागार में हुई, जिसमें शहर के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्री सिंधिया ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ 11 प्रमुख परियोजनाओं पर चर्चा की। इनमें एलिवेटेड रोड, रेलवे स्टेशन नवीनीकरण, आगरा एक्सप्रेसवे, वेस्टर्न बाइपास और चंबल नदी से पानी की आपूर्ति जैसी योजनाएं शामिल थीं। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य समय सीमा के भीतर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

बैठक में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर और कुछ कांग्रेस पार्षद भी मौजूद थे। इस दौरान ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह बैठक में नहीं पहुंचे। वह शिवपुरी के पोहरी स्थित चूना खो में कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए। लंबे समय से सिंधिया और तोमर गुटों के बीच स्पष्ट कोल्ड वॉर की स्थिति देखी जा रही है। बैठक में शामिल अधिकारियों में कलेक्टर, एसएसपी और निगमायुक्त भी मौजूद थे।

सिकरवार के नाराज होने की वजह:
कांग्रेस विधायक जब कलेक्ट्रेट पहुंचे तो तहसीलदार कुलदीप दुबे ने उन्हें मुख्य वीआईपी गेट के बजाय दूसरे गेट से अंदर जाने को कहा। इस व्यवहार से नाराज विधायक गाड़ी में बैठकर लौटने लगे। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने उन्हें समझाकर बैठक में बुलाया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना