हीथ्रो एयरपोर्ट में आग से अफरा-तफरी! 1,351 उड़ानें प्रभावित, 5 लोगों की मौत!

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
हीथ्रो एयरपोर्ट में आग से अफरा-तफरी! 1,351 उड़ानें प्रभावित, 5 लोगों की मौत!

लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट में एक बड़ी आग की घटना के बाद एयरपोर्ट को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। यह आग पावर सबस्टेशन में लगी, जिसके कारण बड़े पैमाने पर बिजली आउटेज हो गया और 16,000 से अधिक घरों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। इस घटना ने दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में से एक के संचालन को प्रभावित किया और हजारों यात्रियों की योजनाओं को अस्त-व्यस्त कर दिया। फायर ब्रिगेड ने बताया कि आग का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। 120 से अधिक इनबाउंड फ्लाइट्स को अन्य एयरपोर्ट्स पर डायवर्ट किया गया और 1,351 से अधिक फ्लाइट्स प्रभावित हुईं।

हीथ्रो एयरपोर्ट में आग से अफरा-तफरी! 1,351 उड़ानें प्रभावित, 5 लोगों की मौत!

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन एयर इंडिया ने बताया कि हीथ्रो एयरपोर्ट पर संचालन रुकने के कारण उसकी उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि लंदन हीथ्रो के लिए जाने वाली एक उड़ान मुंबई लौट आई, जबकि दिल्ली से जाने वाली उड़ान को फ्रैंकफर्ट डायवर्ट कर दिया गया। लंदन हीथ्रो से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

एयरपोर्ट प्राधिकरण ने सुबह एक सोशल मीडिया पोस्ट में यात्रियों से यात्रा न करने की सलाह दी और उन्हें अपनी एयरलाइन से संपर्क करने को कहा। स्थानीय मीडिया के अनुसार, 150 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Aaj Ka Rashifal 13 March : रिश्तों पर क्या संकेत देती है आपकी राशियां

मेष: आज रिश्तों में संवेदनशीलता बढ़ेगी। पार्टनर की भावनाओं को समझने की

Special Screening : ‘शतक” केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन का दस्तावेज है

Special Screening : विश्व संवाद केंद्र, मध्यप्रदेश और सतपुड़ा चलचित्र समिति ने

Surguja में अवैध उत्खनन, माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई

Report by: Dinesh Gupta Surguja: सरगुजा जिले में अवैध उत्खनन और खनिज