Health Hazard: खाने में मरा मेंढक और एक्सपायरी सामान, बच्चों की सेहत से खिलवाड़

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Health Hazard

Reporter: Abhilash Dewangan, Edit By: Mohit Jain

Health Hazard : राजनांदगांव से बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शहर के एक डेंटल कॉलेज के मेस में छात्रों को परोसे गए खाने में मरा हुआ मेढक मिलने से हड़कंप मच गया। इस गंभीर लापरवाही के बाद छात्रों ने जमकर विरोध किया। मामला बढ़ता देख फूड सेफ्टी विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

Health Hazard : मेस में परोसे गए खाने में मिला मरा मेढक

यह घटना डेंटल कॉलेज के मेस की है। बीती रात भोजन के दौरान छात्रों की प्लेट में सब्जी के साथ मरा हुआ मेढक पाया गया। जैसे ही छात्रों की नजर खाने में पड़े मेढक पर पड़ी, पूरे मेस में अफरा-तफरी मच गई। छात्रों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत भोजन करना बंद कर दिया।

Health Hazard

Health Hazard: छात्रों का फूटा गुस्सा, खाने का बहिष्कार

घटना से नाराज छात्रों ने मेस का खाना खाने से साफ इनकार कर दिया और मेस प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। छात्रों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही सीधे उनकी सेहत से खिलवाड़ है। घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला और तूल पकड़ने लगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, प्रशासन हरकत में

जैसे ही वीडियो और तस्वीरें सामने आईं, प्रशासन हरकत में आ गया। फूड सेफ्टी विभाग की टीम तुरंत कॉलेज परिसर पहुंची और पूरे मेस की जांच शुरू की गई।

फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी

फूड सेफ्टी विभाग ने मेस के किचन, स्टोर रूम और खाद्य सामग्री की गहन जांच की। जांच के दौरान कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। मसाले, जीरा, मिर्च पाउडर समेत कई खाद्य पदार्थ एक्सपायरी डेट के पाए गए।

Health Hazard

Health Hazard: एक्सपायरी और बिना प्रमाणन वाला सामान जब्त

जांच में यह भी सामने आया कि मेस में कुछ प्रतिबंधित और बिना एफएसएसएआई प्रमाणन वाले खाद्य पदार्थ भी इस्तेमाल किए जा रहे थे। टीम ने ऐसे सभी सामान को जब्त कर लिया और सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Bhilai Crime: सड़क पर नसीहत महंगी पड़ी – बुजुर्ग की पिटाई से मौत, भाई भी घायल

Health Hazard to Children: कार्रवाई के संकेत, छात्रों में नाराजगी बरकरार

फूड सेफ्टी विभाग ने मेस प्रबंधन से जवाब तलब किया है और रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। वहीं छात्र दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और सुरक्षित, स्वच्छ भोजन की व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला