Haryana: मौसम के उतार-चढ़ाव से फसलों पर संकट, आलू-टमाटर को भारी नुकसान, किसान चिंतित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Haryana

Report by: Kapoor Sahib, Edit by: Priyanshi Soni

Haryana: हरियाणा में लगातार बदलते मौसम का सीधा असर फसलों पर देखने को मिल रहा है। बीते दिनों तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से कई फसलों को नुकसान पहुंचा है। खासतौर पर आलू और टमाटर की फसल को भारी क्षति हुई है, जिससे किसान चिंतित नजर आ रहे हैं।

Haryana: सरसों जमीन पर गिरी, लेकिन नुकसान सीमित

तेज हवाओं के कारण सरसों की फसल जमीन पर बिछ गई, जो लगभग पककर तैयार होने वाली थी। किसानों का कहना है कि सरसों को अपेक्षाकृत कम नुकसान हुआ है, लेकिन आलू और टमाटर की फसल पूरी तरह प्रभावित हुई है।

Haryana: निचले इलाकों में आलू की फसल हुई खराब

जिन किसानों ने बारिश से पहले आलू की खुदाई कर ली थी, वे सुरक्षित रहे, लेकिन जिन खेतों में आलू की फसल अभी खड़ी थी और जो निचले इलाकों में स्थित थे, वहां पानी भरने से फसल खराब हो गई। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

Haryana: गेहूं को बारिश से फायदा, लेकिन खतरा भी बरकरार

अगर गेहूं की फसल की बात करें तो फिलहाल बारिश गेहूं के लिए लाभदायक साबित हुई है। ऊंचे इलाकों में गेहूं की फसल काफी अच्छी है, हालांकि निचले इलाकों में पानी जमा होने से गेहूं में गलन की समस्या आने की आशंका जताई जा रही है।

Haryana: बढ़ता तापमान बढ़ा रहा बीमारी का खतरा

Haryana

लगातार बढ़ते तापमान और खेतों में नमी के कारण फसलों में बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। विशेष रूप से गेहूं में येलो रस्ट (पीली रोली) बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।

Haryana: किसानों में डर का माहौल

आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों में डर बना हुआ है। किसानों का कहना है कि अगर ज्यादा बारिश या ओलावृष्टि हुई तो गेहूं समेत अन्य फसलों को भी नुकसान हो सकता है।

Haryana: कृषि विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह

बदलते मौसम को लेकर एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर जसविंदर सैनी ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगे भी बारिश की संभावना है।

Haryana: गेहूं की फसल फिलहाल सुरक्षित

डिप्टी डायरेक्टर ने कहा कि फिलहाल गेहूं की फसल अच्छी स्थिति में है और यदि ओलावृष्टि नहीं होती है तो उत्पादन बेहतर रहेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी बड़े स्तर पर नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है, हालांकि पहले आए तूफान से कुछ क्षेत्रों में आंशिक क्षति जरूर हुई है।

Haryana: बीमारी दिखे तो तुरंत विभाग से संपर्क करें

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसलों की नियमित निगरानी करें। यदि किसी भी प्रकार की बीमारी के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत कृषि विभाग से संपर्क कर दवाइयों का छिड़काव करें, ताकि समय रहते नुकसान से बचा जा सके।

Read also: Ambala: खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, बड़ागढ़ में बनेगा हॉकी एस्ट्रोटर्फ और सिंथेटिक ट्रैक

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के