Haryana Elections 2024: 40 फीसदी मंत्रियों का पत्ता होगा साफ! हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की बड़ी बैठक आज, अमित शाह भी होंगे शामिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

हरियाणा विधानसभा चुनाव को देखते हुए तमाम राजनीतिक पार्टियां अपनी कमर कस चुकी हैं। इसी के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी आज (29 अगस्त 2024) बड़ी बैठक करने जा रही है। यह मीटिंग दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर होगी। इस बैठक में पार्टी राज्य की 90 सीटों के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा करने वाली है। साथ ही खबर है कि पहली सूची के लिए उम्मीदवारों के नाम भी लगभग तय हो जाएंगे।

बीजेपी की ये बैठक दिल्ली में सुबह साढ़े 10 बजे पार्टी चीफ जेपी नड्डा के घर पर होगी। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह भी इस मीटिंग का हिस्सा होंगे। सीएम नायब सिंह सैनी के अलावा बीजेपी के कई बड़े नेता भी उपस्थित रहेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी बैठक में हरियाणा की लगभग आधी सीटों (45) के लिए उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दे सकती है। जो शुक्रवार यानी 30 अगस्त को जारी हो सकती है।

सूत्रों की ओर से यह भी बताया गया कि नायब सैनी अन्य विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। मौजूदा समय में वह करनाल से विधायक हैं। सूत्रों ने ये भी बताया कि बीजेपी का ध्यान सिर्फ यह सुनिश्चित करने पर है कि जो भी प्रत्याशी हो वो अपनी सीट जीत सके।

सूत्रों के हवाले से यह भी कहा गया कि हरियाणा में बीजेपी की रणनीति बीते चुनावों से अलग होने वाली है। इस बार चुनाव स्थानीय मुद्दों पर ही लड़ा जाएगा। हरियाणा में बीजेपी की पहली लिस्ट आने से पहले ऐसी अटकलें लगनी शुरू हो गई है कि पार्टी 40 फीसदी मंत्रियों का पत्ता साफ कर सकती है।

हरियाणा बीजेपी महिला कैंडिडेट्स को अधिक मौका दे सकती है, जबकि आम चुनाव 2024 में हारे कुछ उम्मीदवार और तब टिकट न पाने वालों को भी मौका दे सकती है।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

IND VS PAK: महामुकाबले में क्या होगा खास जानें…

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के