Haryana Assembly Elections 2024: जुलाना में अपना प्लेन सेफ लैंड करा पाएंगे कैप्टन योगेश बैरागी, विनेश फोगाट के सामने बड़ी चुनौती

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने 21 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। बीजेपी की इस लिस्ट में जुलाना विधानसभा सीट से भी उम्मीदवार की घोषणा की गई है। तो आइए आपको बताते हैं कि पहलवान विनेश फोगाट के सामने बीजेपी ने किस नेता को अपना उम्मीदवार बनाया है।

विनेश के सामने ये होगा नेता

बता दें कि पहलवान और कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट के सामने भाजपा ने जुलाना से कैप्टन योगेश बैरागी को टिकट दिया है। दरअसल, पिछले हफ्ते 6 तारीख को पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस का दामन थामा था। वहीं कांग्रेस ने विनेश फोगाट को जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं अब बीजेपी ने भी इस सीट से अपने कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ जुलाना विधानसभा सीट का मुकाबला दिलचस्प हो चला है।

बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट में 21 प्रत्याशियों को टिकट दिया है। इसमें पार्टी ने क्रिकेटर प्रदीप सांगवान को बरोदा से चुनावी मैदान में उतारा है।

कौन हैं कैप्टन योगेश बैरागी?

विनेश फोगाट के सामने चुनावी मैदान में खड़ा होने वाले कैप्टन योगेश बैरागी की उम्र 35 वर्ष है जो मूल रूप से जींद जिले के रहने वाले हैं। बैरागी को लेकर कहा जाता है कि यह अपने क्षेत्र में समस्याओं खासतौर पर बेरोजगारी को देखते हुए राजनीति में कदम रखा है। योगेश हरियाणा बीजेपी के युवा मोर्चा इकाई के भी उपाध्यक्ष हैं, जो जुलाना विधानसभा सीट से अब हुंकार भरने जा रहे हैं।

राजनीति में एंट्री लेने से पहले योगेश बैरागी सीनियर पायलट रह चुके हैं। कैप्टन योगेश बैरागी चैन्नई में बाढ़ आपदा के समय राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया था। इसके अलावा कोरोना काल में उन्होंने वंदे भारत मिशन में सक्रिया भूमिका निभाकर खूब लोकप्रियता बटोरीं थीं।

हरियाणा में कब है चुनाव?

बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को चुनाव होंगे। इनके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, हरियाणा में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 73 सामान्य, एससी-17 और एसटी-0 हैं। हरियाणा में कुल 2.01 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 1.06 करोड़ पुरुष, 0.95 करोड़ महिलाएं, 4.52 लाख पहली बार मतदाता और 40.95 लाख युवा मतदाता हैं।

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के