,

Haryana Assembly Elections 2024: बजरंग और विनेश फोगाट कांग्रेस में होंगे शामिल, ओलंपिक विजेता पुनिया का ऐलान

- Advertisement -
Ad imageAd image

हरियाणा से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान रेसलर बजरंग पुनिया ने कहा कि विनेश फोगाट के साथ हम कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विनेश और बजरंग पुनिया से मुलाकात की थी। तभी से कयास लगाए जाने लगे थे कि दोनों रेसलर कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट का कांग्रेस में आना पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। खबरों की मानें तो आज दोपहर डेढ़ बजे पुनिया और फोगाट कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

यहां से मिल सकती है टिकट?

सियासी गलियारों में चल रहे कयास के मुताबिक विनेश फोगाट को दादरी से कांग्रेस टिकट दे सकती है। वहीं, बजरंग पूनिया बादली से टिकट मांग रहे हैं लेकिन कांग्रेस इस सीट की जगह उन्हें किसी जाट बहुल सीट से उतारने का मन बना रही है ताकि पार्टी को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो सके। बीते मंगलवार को ही हरियाणा के कांग्रेस प्रभावी बाबरिया ने विनेश के बारे में कहा था कि जल्द ही उनके बारे में स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी। अब बजरंग पुनिया ने पूरे कयासों का बाजार रोक दिया है यह कहकर कि वो कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं।

चुनाव तारीखों में बदलाव

हरियाणा में विधानसभा चुनाव 1 अक्टूबर को होने वाला था जबकि नतीजे 5 अक्टूबर को आने वाले थे। हालांकि, चुनाव आयोग ने तारीखों में बदलाव करते हुए बताया था, “भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने हरियाणा के लिए मतदान दिवस को 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर, 2024 तक संशोधित किया है और तदनुसार जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना दिवस को 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर, 2024 तक संशोधित किया है। यह निर्णय बिश्नोई समुदाय के मतदान के अधिकार और परंपराओं दोनों का सम्मान करने के लिए लिया गया है, जिन्होंने अपने गुरु जम्भेश्वर की याद में आसोज अमावस्या उत्सव समारोह में भाग लेने की सदियों पुरानी प्रथा को बरकरार रखा है।”

हरियाणा में कुल 2.01 करोड़ मतदाता

चुनाव आयोग प्रमुख राजीव कुमार ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी थी कि हरियाणा में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 73 सामान्य, एससी-17 और एसटी-0 हैं। हरियाणा में कुल 2.01 करोड़ मतदाता होंगे, जिनमें से 1.06 करोड़ पुरुष, 0.95 करोड़ महिलाएं, 4.52 लाख पहली बार मतदाता और 40.95 लाख युवा मतदाता हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर

Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर सरकार का आत्मविश्वास, अगस्त में विशेष सत्र बुलाने के संकेत

Delimitation Bill प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों के साथ हुई बैठक

‘इस्लामिक NATO’ की तैयारी! सऊदी, पाकिस्तान और तुर्की के बीच आज होगा बड़ा रक्षा समझौता

NATO: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच एक अहम त्रिपक्षीय रक्षा

PM Modi ने नेतन्याहू से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा; भारत-इजरायल साझेदारी की समीक्षा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के

Handloom Day पर PM Modi की अपील, कहा- स्वदेशी और हथकरघा अपनाएं; सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

PM Modi: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 7 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए