ग्वालियर: JAH में शराब पीकर डीन से की अभद्रता, ब्लड रिपोर्ट में शराब की पुष्टि हुई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ग्वालियर: JAH में शराब पीकर डीन से कीअभद्रता, ब्लड रिपोर्ट में शराब की पुष्टि हुई

ग्वालियर स्थित जेएएच (जयारोग्य चिकित्सालय) न्यूरोलॉजी-न्यूरोसर्जरी भवन, गर्ल्स हॉस्टल के पास कार में बैठकर खुलेआम शराब पी रहे दो युवकों ने गजराराजा मेडिकल कॉलेज (GRMC) के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ और उनके वाहन चालक से अभद्रता और गाली-गलौज की। यह घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

वीडियो में सफेद शर्ट में दिखाई देने वाले डीन व उनके साथ खड़े पुलिसकर्मियों को युवकों से बहस करते देखा गया। उसी समय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को पकड़ा और ब्लड सैंपल लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा।

क्या है पूरा मामला?

डीन के वाहन चालक सौरभ कुशवाह ने कंपू थाने में शिकायत देते हुए बताया कि शनिवार रात डीन डॉ. धाकड़ अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर रहे थे। जब वह न्यूरोलॉजी-न्यूरोसर्जरी भवन के पास पहुंचे, तो देखा कि दो युवक कार का दरवाज़ा खोलकर शराब पी रहे थे।

चालक के पूछताछ करने पर युवकों ने अपनी पहचान अनिकेत प्रताप सिंह राठौर और मोहसिन खान के रूप में बताई और गाली-गलौज करते हुए हमला करने की कोशिश की। इस दौरान डीन और वाहन चालक बाल-बाल बचे। तत्काल कंपू पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति संभाली और दोनों युवकों को हिरासत में लिया।

फोरेंसिक रिपोर्ट में शराब की पुष्टि

पुलिस ने दोनों आरोपियों के ब्लड सैंपल फोरेंसिक लैब भेजे थे। रिपोर्ट में अल्कोहल होने की पुष्टि हो गई है। इसके आधार पर कंपू थाना पुलिस ने सोमवार को दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

हालांकि मेडिकल कॉलेज के कुछ डॉक्टरों के अनुसार, फोरेंसिक में शराब साबित होने के बाद भी पुलिस ने हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया है, जिस पर आपत्ति जताई जा रही है।

एमटीए और जूडा का अल्टीमेटम

इस घटना के विरोध में एमटीए (MTA) अध्यक्ष डॉ. अक्षय निगम, सचिव डॉ. अनुराग चौहान और जूडा (JUDA) अध्यक्ष डॉ. पूजा रावत सहित अन्य प्रतिनिधियों ने IG और DIG को ज्ञापन सौंपा था।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई थी कि यदि 24 घंटे के भीतर FIR नहीं हुई, तो जूनियर डॉक्टर आंदोलन कर सकते हैं। इसके बाद सोमवार को FIR दर्ज की गई।

डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ का बयान

डीन धाकड़ ने कहा:

“पुलिस ने FIR कर अपना दायित्व निभाया है। मुझे भरोसा है कि पूरी जांच निष्पक्ष और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।”

President Droupadi Murmu ने जैसलमेर में प्रचंड हेलीकॉप्टर में भरी उड़ान, रचा इतिहास

President Droupadi Murmu: राजस्थान के जैसलमेर में शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Chhapra : शोक में डूबा सारण: ड्यूटी के दौरान एनएसजी कमांडो प्रकाश यादव का निधन

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra बिहार के सारण जिले के मांझी प्रखंड

Jharkhand : पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पोते बीर सोरेन पंचतत्व में विलीन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jharkhand झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पैतृक

Zirakpur में नीड टोन होटल में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Report by: Kuldeep Saini Zirakpur: जीरकपुर के पीरमुसला क्षेत्र में स्थित नीड

Jamtara: योजना निरीक्षण के दौरान बीडीओ से हाथापाई, आरोपी गिरफ्तार

Report by: Ratan Kumar Jamtara: जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड में योजना

Haridwar: कनखल में टेंट हाउस में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Report by: Dharmraj Haridwar: हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में देर रात

Yamuna Nagar: आम्बवाली गांव में गोकशी का भंडाफोड़, डेढ़ क्विंटल गोमांस बरामद

Report by: Rajeev Mehta Yamuna Nagar: यमुनानगर के प्रतापनगर कस्बे के आम्बवाली

Congo: पूर्वी कांगो में 171 शव मिलने से मचा हड़कंप, एम23 विद्रोहियों पर हत्या का शक

Congo: पूर्वी कांगो के उविरा क्षेत्र में 171 शवों का बड़ा अंबार

Naxals Visit Chhattisgarh Assembly: विधानसभा जाएंगे सरेंडर नक्सली, देखेंगे लोकतंत्र की सच्चाई

Naxals Visit Chhattisgarh Assembly: रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. सरेंडर से पहले

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें MP: 1. होली पर

Horoscope: 27-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफलआज का

Yogi Government : होली पर किसानों के जीवन में खुशहाली का रंग भरेगी योगी सरकार

अनुदान पर कृषि यंत्र पाने के लिए किसानों को चार मार्च तक

Jamtara MC Election 2026: कल सुबह 8 बजे से होगी मतगणना

Reporter : रतन कुमार Jamtara MC Election 2026: जामताड़ा : नगरपालिका (आम)

Tourism Award MP : एमपी ने जीता ‘बेस्ट स्टेट टूरिज्म’ अवॉर्ड

Tourism Award MP : लगातार दूसरे वर्ष हासिल की उपलब्धी Tourism Award

MP NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 95वीं पुण्यतिथि पर अर्पित करेंगे श्रद्धांजली

MP NEWS : उदयगढ़ भगोरिया उत्सव में करेंगे सहभागितामुख्यमंत्री, 171.19 करोड़ रुपये