Gwalior Cyber Fraud: 17 लाख लगाए, ऐप में दिखे 2.26 करोड़-मुनाफे के लालच में बुजुर्ग से साइबर ठगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gwalior Cyber Fraud

Gwalior Cyber Fraud: ग्वालियर में साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का लालच देकर एक बुजुर्ग से 17 लाख 15 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को सेबी से रजिस्टर्ड संस्था ‘स्टैंडर्ड चार्टर्ड जीपी’ का प्रतिनिधि बताकर पीड़ित को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा।

Gwalior Cyber Fraud: निवेश दिखाया, मुनाफा बढ़ाया

शुभांजलि पुरम बीएसएफ कॉलोनी निवासी राकेश कुमार गोले (60) 1 दिसंबर को ‘861 एससी वेल्थ हब’ नाम के ग्रुप से जुड़े। ग्रुप में निवेश के बदले भारी मुनाफे के स्क्रीनशॉट और आंकड़े दिखाकर भरोसा दिलाया गया।

Gwalior Cyber Fraud

अलग-अलग खातों से ट्रांसफर की रकम

ठगों के झांसे में आकर राकेश ने सेंट्रल बैंक और एसबीआई के खातों से 12 लाख 5 हजार, 50-50 हजार, 4 लाख 10 हजार रुपये समेत कुल 17 लाख 15 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

Gwalior Cyber Fraud: ऐप में रकम दिखी 2.26 करोड़

कुछ ही समय में मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप मैसेज के जरिए निवेश की रकम 2 करोड़ 26 लाख रुपये दिखाई गई। जब राकेश ने पैसा निकालने की मांग की तो ठगों ने 42 लाख रुपये सर्विस चार्ज जमा कराने की शर्त रख दी।

Gwalior Cyber Fraud

Gwalior Cyber Fraud: ठगी का हुआ अहसास

अतिरिक्त रकम की मांग पर बुजुर्ग को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। जीरो एफआईआर के बाद महाराजपुरा थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर मिलने वाले निवेश प्रस्तावों से सतर्क रहें और किसी भी लालच में न आएं।

kanshiram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshiram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में