,

Gwalior : फूल सिंह बरैया के विवादित बयान पर मंत्री राकेश शुक्ला की कड़ी प्रतिक्रिया, कांग्रेस से कार्रवाई की मांग

- Advertisement -
Ad imageAd image
Gwalior

Report: Arvind Chouhan

विधायक के बयान को बताया अशोभनीय और निंदनीय

Gwalior मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री राकेश शुक्ला ने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के महिला बेटियों को लेकर दिए गए विवादित बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि बरैया का यह आचरण कोई नई बात नहीं है, बल्कि उनका पुराना चरित्र रहा है। मंत्री शुक्ला ने कहा कि जिस उम्र और जिम्मेदारी के स्तर पर विधायक हैं, उस स्तर पर इस तरह की भाषा और सोच बेहद निंदनीय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज में बेटियों को देवी स्वरूप माना जाता है और उनके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकती।

कांग्रेस पार्टी से अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग

Gwalior मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि जिन बच्चियों का उल्लेख विधायक द्वारा किया गया, उनके बारे में कही गई बातें इतनी अशोभनीय हैं कि उन्हें दोहराया भी नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज की गरिमा से जुड़ा मामला है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी को इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अपने विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बरैया लगातार किसी न किसी समाज या वर्ग को निशाना बनाते रहे हैं, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

राहुल गांधी के दौरे और इंदौर घटना पर सरकार का पक्ष

Gwalior मंत्री शुक्ला ने राहुल गांधी के मध्यप्रदेश दौरे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य सरकार, मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने इंदौर की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, लेकिन साथ ही कहा कि सरकार ने समय रहते आवश्यक कार्रवाई की है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस तरह की घटनाओं पर राजनीति कर रही है, जबकि ऐसे मामलों में संवेदना और जिम्मेदारी की जरूरत होती है, न कि राजनीतिक लाभ की।

Read this: UnionCarbide Bhopal : सभी गैस पीड़ितों के साथ हर कदम पर खड़ी है राज्य सरकार : सीएम डॉ. यादव

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का