गुरु तेग बहादुर ने विदेशी आक्रांताओं से कश्मीर और सनातन की रक्षा की- योगी आदित्यनाथ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM Yogi worshiped at Kaal Bhairav ​​and Srikashi Vishwanath temple

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहियागंज गुरुद्वारा में गुरु परंपरा के नवम् गुरु श्री तेग बहादुर जी महाराज के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम योगी ने उनके बलिदान और स्मृतियों को नमन करते हुए कहा कि सिख पंथ के अनुयायियों ने अपनी साधना और सामर्थ्य से अपने कौम के साथ-साथ पूरे देश को और पूरे सनातन धर्म को न केवल सुरक्षा प्रदान की बल्कि एक लंबे समय के लिए उन्हें अभय भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी महाराज ने उस समय कश्मीर को बचाया था जब वहां के सनातन धर्मावलंबियों को विदेशी आक्रांताओं द्वारा धर्म परिवर्तन करने का आदेश मिला था।

सीएम योगी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने कश्मीरी पंडितों को एक नया जीवन दिया था। धर्म परिवर्तन के आदेश के बाद सुरक्षा के लिए भटक रहे कश्मीरी पंडितों को न सिर्फ नया जीवन दिया था बल्कि उनसे कहा था कि अत्याचारियों से कह दो कि पहले हमारे गुरु को इस्लाम स्वीकार कराओ। सीएम योगी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने हमेशा देश और धर्म को प्राथमिकता दी और किसी विदेशी आक्रांता के सामने सिर नहीं झुकाया।

गुरु नानक देव ने बाबर के अत्याचारों के खिलाफ उठाई आवाज- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि वह कैसा कालखंड रहा होगा जब एक विदेशी आक्रांता बाबर देश के अंदर अत्याचार कर रहा था, उसके खिलाफ गुरु नानक देव जी ने आवाज उठाई थी। सीएम ने कहा कि इतिहास के उन पन्नों को कौन नहीं जानता है जब भक्ति की इस परंपरा से ऊपर उठकर उन्होंने समय के साथ तात्कालिक समाज को एक नई दिशा देने का काम किया था। वहां से चलकर हम शहादत और बलिदान की एक सुदृढ़ नियम को आगे बढ़ाते हुए गुरु गोविंद सिंह महाराज तक पहुंचे। वह शक्ति का एक दिव्य पुंज बन करके न केवल सनातन धर्म की रक्षा के लिए बल्कि भारत की रक्षा के लिए अपने आपको बलिदान करने से पीछे नहीं हटे।

गुरु तेग बहादुर ने गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जैसा सशक्त शक्तिपुंज भी देश को दिया- योगी
सीएम योगी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर अपनी शहादत के पहले सनातन धर्म की रक्षा के लिए, देश और धर्म की रक्षा करने के लिए गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जैसा सशक्त शक्तिपुंज भी देश को दिया। उनके चार-चार साहिबजादे बलिदान हो गए। सीएम योगी ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी जी के आभारी हैं, जिन्होंने 26 दिसंबर की तिथि को वीर बाल दिवस के रूप में आयोजित करने की घोषणा की। यह मेरा सौभाग्य है कि वीर बाल दिवस सन् 2020 से लगातार मुख्यमंत्री आवास में पूरी भव्यता के साथ आयोजित हो रहा है। पूरा संत समाज इसमें शामिल होता है। हम गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के चार-चार साहिबजादे और माता गुजरी को नमन करते हुए आज के युवा पीढ़ी के लिए और आज के बच्चों के सामने एक नया आदर्श शहादत के रूप में सामने रखते हैं जो आज के लिए देश और धर्म के लिए आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सीएम योगी ने कहा कि यह महान सिख गुरुओं का इतिहास है जो हम सभी जीवन में एक नई प्रेरणा प्रदान करता है। यह हमको निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।

इतिहास हमें हमारी गलतियों के परिमार्जन का अवसर दे रहा है, हमे एकजुट रहना होगा- योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। पाकिस्तान में इससे पहले जो कुछ भी हुआ वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। आखिर ननकाना साहिब इन सबसे कब तक दूर रहेगा। हमें हमारा अधिकार वापस मिलना चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि अगर 1947 में सूझबूझ दिखाई गई होती तो संभव है कि आज हरि कीर्तन यात्रा में आने वाला व्यवधान वहां पर नहीं देखने को मिलता। इतिहास के उन गलतियों के परिमार्जन का अवसर आज इतिहास हमें दे रहा है। मुझे लगता है कि उसे परिमार्जन के लिए हम सभी को अपने आप को तैयार करना होगा। एकजुट होकर एक साथ मिलकर इस अभियान का हिस्सा बनना होगा।

हिन्दुओं और सिखों के बीच में खाई पैदा करने वालों से सावधान रहें- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि उन लोगों से सावधान होने की आवश्यकता है जो हिंदुओं और सिखों के बीच में खाई पैदा करना चाहते हैं। वो लोग इतिहास को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत करने का प्रयास कर रहे हैं। हमें गुरु परंपरा के प्रति श्रद्धा का भाव रखते हुए इस बारे में अपने आप को तैयार करना है। यह गुरु परंपरा गुरु नानक देव जी से लेकर के गुरु गोविंद सिंह महाराज तक और जो शहादत की परंपरा सिख कौम ने देश और धर्म के लिए दी है यह हमें जीवंतता प्रदान करता है। हमें उसका अनुसरण करना है, उसको अपना इतिहास मानना है, उसको अपने जीवन का हिस्सा मानना है और वही हमारे लिए आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए एक आधार हो सकता है। सीएम योगी ने कहा कि अगर हम उसका अनुसरण करेंगे तो दुनिया की कोई भी ताकत आपका बाल बांका नहीं कर पाएगी क्योंकि हमारे पास गुरु परंपरा की दिव्या विभूतियां हैं, उनकी साधना हम सभी की शक्ति का आधार है।

खुशहाल जीवन जीने के लिए गुरु परंपरा ने नई प्रेरणा प्रदान की- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि आज जब हम देश और दुनिया के अंदर सिखों को स्वावलबंन और आत्मनिर्भरता के साथ कार्य करते हुए देखता हूं तो अच्छा लगता है। यही गुरु प्रसाद है, यही गुरु का आशीर्वाद है और यही गुरु की परंपरा का अनुसरण करने का परिणाम है कि आपकी श्रद्धा ने गुरु के आशीर्वाद के रूप में सब को आगे बढ़ाने के लिए एक खुशहाल जीवन जीने के लिए एक नई प्रेरणा प्रदान की है।

सीएम योगी ने 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित होने वाले वीर साहिबदाजा दिवस कार्यक्रम में आने के लिए सभी को आमंत्रित किया। सीएम योगी ने कहा कि यह कार्यक्रम एक श्रृंखला है। यह अनवरत आगे बढ़ती रहनी चाहिए। क्योंकि यह इतिहास है और इस धरोहर को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। वर्तमान के युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, उन्हें बताने की आवश्यकता है कि देश और धर्म के लिए बड़ी उम्र जरूरी नहीं है। 7 साल, 9 साल, 11 साल और 14 साल की उम्र में ही देश और धर्म के काम आया जा सकता है।

इस अवसर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह समेत गुरुदवारा समिति से जुड़े कई पदाधिकारी और कई गणमान्य उपस्थित रहे।

UTTAR PRADESH : यूपी बना विश्वास का प्रतीक, यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी : योगी आदित्यनाथ

UTTAR PRADESH : मुख्यमंत्री ने आगरा में यथार्थ हॉस्पिटल का लोकार्पण किया

BOKARO : अपूर्वा वर्मा ने UPSC 2025 में हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 42, आईएएस बनने का गौरव

BOKARO : डीपीएस बोकारो की पूर्व छात्रा और वर्तमान दिल्ली पुलिस एसीपी

Gwalior Crime : पिता पुत्र ने मिलकर मारी पड़ोसी को गोली

ग्वालियर में दुश्मनी का बदला लेने के लिए पिता और पुत्र ने

T20 Wrold Cup Final:अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने, होगा रोमांचक मुकाबला

अहमदाबाद। आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को

Chhattisgarh : मनेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय युवा संसद: छात्रों ने लोकतंत्र की झलक दिखाई

Chhattisgarh : स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विद्यार्थियों ने संसद

Nawada : एसपी अभिनव धीमान ने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन और अपराध नियंत्रण पर दिया कड़ा निर्देश

Nawada : पुलिस मुख्यालय में संगोष्ठी में एसपी ने अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा,

AmbalaJobFair2026 : सेना से रिटायर जवानों के लिए रोजगार का बड़ा अवसर, 17 मार्च को जॉब फेयर

by: digital desk AmbalaJobFair2026 : अंबाला/चंडीगढ़: पूर्व सैनिकों को नागरिक जीवन में

Cervical Cancer : सर्वाइकल कैंसर से बचाव अब संभव : डा संगीता त्रिवेदी

Cervical Cancer : दमोह : बच्चेदानी के मुंह का कैंसर (सर्वाइकल कैंसर)

Rajasthan : स्कूल में बच्चों ने टीम इंडिया की जीत के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

Rajasthan : आर्यन मॉडल स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों ने मैदान में बैट-बॉल

Water From Peepal Tree : पीपल के पेड़ से टपकी पानी की धार, ग्रामीणों में चर्चा

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Water From Peepal Tree : सतवास तहसील के ग्राम

BIHAR NEWS : होली खेलने निकले युवक की तीन दिन बाद मिली लाश, सिर पर चाकू के कई वार

BIHAR NEWS : रोहतास जिला के कोचस थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात,

Gwalior News : नाश्ते की दुकान पर पेड़ गिरा, तीन लोग घायल

Gwalior News : ग्वालियर : ग्वालियर मे रेलवे स्टेशन के चार नंबर

Raipur में खड़ी BMW कार में लगी भीषण आग, जलकर पूरी तरह खाक

Raipur: राजधानी रायपुर के अशोक रत्न सोसायटी में खड़ी एक BMW कार

Holi Event 2026: होली मिलन में चढ़ा भक्ति का रंग, भजनों पर झूमे विधायक रामेश्वर शर्मा

Holi Event 2026: विधायक रामेश्वर शर्मा के युवा सदन कार्यालय में होली

Morena Murder : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

Reporter- प्रताप सिंह बघेल Morena Murder : पुरानी कहावत है, प्यार अंधा

Madhupur में मंत्री हफीजुल हसन ने 4.24 करोड़ की 24 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

Report by: Aimtiyaz Madhupur: मधुपुर स्थित कार्यालय परिसर में राज्य के जल

Baagli उप-मंडल वन क्षेत्र में जंगल की आग जारी, पर्यावरणीय नुकसान का खतरा

Report by: Rajendra Yogi Baagli: पूजापूरा बागली वन परिक्षेत्र, विशेषकर बरझाई घाट

Burial Dispute: ईसाई महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, पुलिस की मौजूदगी में रोका गया दफन

Burial Dispute: भानुप्रतापपुर में एक ईसाई महिला के अंतिम संस्कार को लेकर

Morena में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर, दो युवकों की मौत

Report by: Pratap Singh Baghel Morena: मुरैना के सवलगढ़ थाना क्षेत्र स्थित

Bhiwani में निर्माणाधीन मॉल नुमा बिल्डिंग का लेंटर गिरा, 5 मजदूर घायल

Report by: JD Duggal Bhiwani: भिवानी के पटेल नगर इलाके में निर्माणाधीन

Rudraprayag के जंगलों में लगी आग, शरारती तत्वों के कारण बढ़ा संकट

Report by: Satyapal Negi Rudraprayag: रुद्रप्रयाग के जंगलों में शरारती तत्वों द्वारा