Guna : गुना में नीलगाय कार में घुसी, 4 साल की बच्ची की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Guna

नीलगाय ने तोड़ा कार का शीशा

Guna मध्य प्रदेश के गुना जिले में बुधवार शाम एक चौंकाने वाली घटना हुई। बिलोनीया गांव के पास एक कार में अचानक नीलगाय घुस गई, जिससे कार के अंदर बैठे लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के समय 4 साल की बच्ची तान्या अपनी मां की गोद में बैठी थी। नीलगाय के पैर से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे का पूरा घटनाक्रम

Guna पुलिस के अनुसार, बच्ची अपने माता-पिता सोनू जाट और मां के साथ मकर संक्रांति मनाने के लिए पैतृक गांव जा रही थी। कार के सामने अचानक दो नीलगायें आ गईं, और एक नीलगाय ने शीशा तोड़कर अंदर घुस गई। इस दौरान नीलगाय के पैर का प्रहार बच्ची के सिर पर पड़ा। इसके अलावा, माता-पिता भी इस घटना में घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

नीलगाय की स्थिति और लोगों की प्रतिक्रिया

Guna नीलगाय की हालत भी गंभीर बताई जा रही है, और उसे कार से बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस हादसे ने परिवार और गांव में शोक की लहर फैला दी है। लोग यह विश्वास नहीं कर पा रहे कि एक जंगली जानवर इस तरह से सीधे कार में घुसकर इतनी त्रासदी पैदा कर सकता है।

Read this: Raipur House Fire: रूम हीटर से लगी आग, फायर ब्रिगेड देर से पहुंची, बुजुर्ग की मौत