,

रायपुर में GST टीम ने दी बड़ी दबिश, माइनिंग कंपनी का दफ्तर खंगाला

GST team raided Raipur, searched mining company's office

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सेंट्रल जीएसटी टीम ने एक माइनिंग कंपनी के ऑफिस में छापा मारा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, टैक्स चोरी की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। कंपनी के ऑफिस में जीएसटी अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच की है।इसके साथ ही कर्मचारियों से पूछताछ भी की गई है। खबरों के मुताबिक छापा मारने पहुंची टीम के अधिकारी चार अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर आए थे।

जीएसटी अधिकारी रायपुर के शंकर नगर वीआईपी स्टेट स्थित एएस माइनिंग एंड मिनरल्स कंपनी के ऑफिस पहुंचे। बताया जा रहा है कि यहां लंबे समय से टैक्स चोरी की शिकायत मिल रही थी। शुक्रवार सुबह ऑफिस खुलते ही जीएसटी टीम के 12 अधिकारी और कर्मचारियों की टीम पहुंची औऱ जांच शुरू कर दी।

दो महीने पहले खुला था कंपनी का ऑफिस
राजधानी के शंकर नगर में एएस माइनिंग एंड मिनरल्स एलएलपी का ऑफिस दो महीने पहले ही खुला था। उसके बाद से टैक्स चोरी की शिकायत मिलने लगी थी। जिसके बाद सेंट्रल जीएसटी की टीम कार्रवाई करने पहुंचे। हालांकि इस मामले में क्या-क्या गड़बड़ियां मिली हैं इसकी जानकारी नहीं दी गई है। दस्तावेज चेक करने के साथ ही टीम ने ऑफिस के कुछ खास पदाधिकारियों से भी पूछताछ की है।

रायपुर में जीएसटी अधिकारियों को धमकी देने वालों पर कार्रवाई
उधर, दूसरी तरफ राज्य जीएसटी की टीम ने धमकी देने वाले व्यवसायियों के खिलाफ कार्रवाई की है। बताया जाता है कुछ व्यवसायियों ने जीएसटी कर्मचारियों को धमकी दी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री साय ने इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद शुक्रवार को जीएसटी अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले व्यवसायियों के संस्थानों पर स्टेट जीएसटी की टीम ने दबिश दी। जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने दोनों प्रतिष्ठानों के मालिकों के खिलाफ थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई है।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…