GST Inspector Recruitment : छत्तीसगढ़ के वाणिज्यिक कर विभाग में भर्ती परीक्षा से जुड़ी अनियमितताओं के आरोपों के बाद बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है। 2021-22 की सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए वाणिज्यिक कर निरीक्षक (Tax Inspector) बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। राज्य कर आयुक्त पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने इस संबंध में फैसला लिया है।

GST Inspector Recruitment : 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द
जानकारी के मुताबिक 2021-22 में आयोजित सीमित भर्ती परीक्षा के आधार पर विभाग में 42 कर्मचारियों को वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया था। अब इन सभी की नियुक्तियां निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।फैसले के बाद संबंधित 42 कर्मचारियों को उनके मूल पद लिपिक (Clerk) पर वापस भेजा जाएगा।
GST Inspector Recruitment : उत्तर-पुस्तिकाओं में एक जैसे जवाब मिलने का दावा
भर्ती प्रक्रिया की जांच के दौरान परीक्षा की उत्तर-पुस्तिकाओं को लेकर गंभीर सवाल सामने आने की बात कही गई है। जांच में कुछ उत्तर-पुस्तिकाओं में एक जैसे जवाब मिलने का दावा किया गया है।इसके अलावा कुछ अभ्यर्थियों के पुनर्मूल्यांकन के बाद उनके अंकों में बढ़ोतरी होने की बात भी सामने आई है। इन बिंदुओं को भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया की जांच में महत्वपूर्ण माना गया।
GST Inspector Recruitment : पुनर्मूल्यांकन के बाद बढ़े थे कुछ अभ्यर्थियों के अंक
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ अभ्यर्थियों की उत्तर-पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के बाद उनके प्राप्तांकों में बदलाव हुआ था। अंकों में इस तरह हुए बदलाव और परीक्षा रिकॉर्ड की जांच के बाद भर्ती प्रक्रिया को लेकर सवाल उठे।
GST Inspector Recruitment : अंकतालिका और परीक्षा रिकॉर्ड में भी मिलीं खामियां
जांच में केवल उत्तर-पुस्तिकाओं तक ही मामला सीमित नहीं रहा। समेकित अंकतालिका और परीक्षा से जुड़े रिकॉर्ड में भी खामियां मिलने की बात सामने आई है।इन तमाम बिंदुओं को देखते हुए राज्य कर विभाग ने 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की नियुक्ति को निरस्त करने का निर्णय लिया।
GST Inspector Recruitment : राज्य कर आयुक्त ने लिया फैसला
मामले में राज्य कर आयुक्त पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने कार्रवाई का फैसला लिया है। नियुक्तियां रद्द होने के बाद सभी 42 कर्मचारियों को उनके मूल लिपिक पद पर वापस भेजा जाएगा।भर्ती परीक्षा में सामने आई कथित अनियमितताओं के बाद विभाग की ओर से की गई इस कार्रवाई को बड़ा प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।
GST Inspector Recruitment : 2021-22 की सीमित भर्ती परीक्षा से हुई थी नियुक्ति
दरअसल, ये सभी कर्मचारी वित्तीय वर्ष 2021-22 की सीमित भर्ती परीक्षा के माध्यम से वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पहुंचे थे। अब जांच में सामने आई आपत्तियों और रिकॉर्ड में बताई गई खामियों के आधार पर उनकी नियुक्तियां रद्द कर मूल पद पर वापसी की जा रही है।


