सरकारी स्कूल में 6 साल के मासूम की बेरहमी से पिटाई, सवाल का जवाब नहीं देने पर शिक्षिका ने डंडे से पीटा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
सरकारी स्कूल में 6 साल के मासूम की बेरहमी से पिटाई, सवाल का जवाब नहीं देने पर शिक्षिका ने डंडे से पीटा

रिपोर्टर: प्रताप सिंह बघेल

मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र के खुर्द गांव के सरकारी स्कूल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पहली कक्षा में पढ़ने वाले 6 साल के मासूम उपेंद्र की उसकी शिक्षिका ने इतनी बेरहमी से पिटाई कर दी कि उसके हाथ और पीठ पर सूजन के साथ लकड़ी के निशान उभर आए। बच्चे की हालत देखकर परिवार वाले रात को ही उसे जिला अस्पताल ले गए।

घटना की पूरी कहानी

खुर्द गांव निवासी गोपीचंद उप्रेती के बेटे उपेंद्र का इसी शैक्षणिक सत्र में सरकारी स्कूल में दाखिला हुआ था। गुरुवार की सुबह वह रोज़ की तरह स्कूल गया था। कक्षा के दौरान शिक्षिका मोनिका तोमर ने उससे एक सवाल पूछा। जब उपेंद्र सही जवाब नहीं दे पाया तो शिक्षिका ने डंडे से इतनी मार लगाई कि उसके हाथ और पीठ पर गहरे निशान बन गए।

स्कूल से छुट्टी के बाद घर पहुंचकर उपेंद्र सो गया। शाम को जब परिवार वालों ने उसे खाने के लिए जगाया तो वह बुखार से कांप रहा था और कुछ बोल नहीं पा रहा था। साथी छात्रों से पूछने पर पता चला कि शिक्षिका ने उसे डंडे से बहुत मारा है।

परिजनों की आपबीती

उपेंद्र के चाचा रवि शर्मा ने बताया कि बच्चे की नाजुक हालत देखकर वे रात में ही जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। सुबह बच्चे ने खुद बताया कि उसे स्कूल में शिक्षिका ने बहुत मारा था और अब वह स्कूल जाने से डर रहा है।

परिजनों ने डायल 100 पर कॉल करके घटना की सूचना पुलिस को दी है और अब वे थाने में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।

पीड़ित बच्चे और चाचा के बयान

उपेंद्र (पीड़ित छात्र):
“मैडम ने सवाल पूछा था, जवाब नहीं दे पाया तो डंडे से मारा। हाथ और पीठ में दर्द हो रहा है।”

रवि शर्मा (पीड़ित छात्र के चाचा):
“गुरुवार को स्कूल से आने के बाद वह सो गया था। शाम को बुखार से कांप रहा था और बोल नहीं पा रहा था। साथी बच्चों ने बताया कि मैडम ने उसे डंडे से बहुत मारा है। पीठ व हाथ पर सूजन के साफ निशान दिख रहे हैं। इसलिए हम रात को ही जिला अस्पताल लेकर गए।”

फिलहाल की स्थिति

डॉक्टरों ने उपेंद्र को तीन-चार दिन तक आराम और दवा लेने की सलाह दी है। बच्चा अभी भी स्कूल जाने से डर रहा है। परिजन इस घटना को लेकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे।

Roorkee: किशनपुर जमालपुर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, जमकर पथराव; वीडियो वायरल

Report by: Salman Malik Roorkee: रुड़की के भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर

President Droupadi Murmu ने जैसलमेर में प्रचंड हेलीकॉप्टर में भरी उड़ान, रचा इतिहास

President Droupadi Murmu: राजस्थान के जैसलमेर में शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Chhapra : शोक में डूबा सारण: ड्यूटी के दौरान एनएसजी कमांडो प्रकाश यादव का निधन

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra बिहार के सारण जिले के मांझी प्रखंड

Jharkhand : पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पोते बीर सोरेन पंचतत्व में विलीन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jharkhand झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पैतृक

Zirakpur में नीड टोन होटल में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Report by: Kuldeep Saini Zirakpur: जीरकपुर के पीरमुसला क्षेत्र में स्थित नीड

Jamtara: योजना निरीक्षण के दौरान बीडीओ से हाथापाई, आरोपी गिरफ्तार

Report by: Ratan Kumar Jamtara: जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड में योजना

Haridwar: कनखल में टेंट हाउस में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Report by: Dharmraj Haridwar: हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में देर रात

Yamuna Nagar: आम्बवाली गांव में गोकशी का भंडाफोड़, डेढ़ क्विंटल गोमांस बरामद

Report by: Rajeev Mehta Yamuna Nagar: यमुनानगर के प्रतापनगर कस्बे के आम्बवाली

Congo: पूर्वी कांगो में 171 शव मिलने से मचा हड़कंप, एम23 विद्रोहियों पर हत्या का शक

Congo: पूर्वी कांगो के उविरा क्षेत्र में 171 शवों का बड़ा अंबार

Naxals Visit Chhattisgarh Assembly: विधानसभा जाएंगे सरेंडर नक्सली, देखेंगे लोकतंत्र की सच्चाई

Naxals Visit Chhattisgarh Assembly: रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. सरेंडर से पहले

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें MP: 1. होली पर

Horoscope: 27-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफलआज का

Yogi Government : होली पर किसानों के जीवन में खुशहाली का रंग भरेगी योगी सरकार

अनुदान पर कृषि यंत्र पाने के लिए किसानों को चार मार्च तक

Jamtara MC Election 2026: कल सुबह 8 बजे से होगी मतगणना

Reporter : रतन कुमार Jamtara MC Election 2026: जामताड़ा : नगरपालिका (आम)

Tourism Award MP : एमपी ने जीता ‘बेस्ट स्टेट टूरिज्म’ अवॉर्ड

Tourism Award MP : लगातार दूसरे वर्ष हासिल की उपलब्धी Tourism Award