By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Govind Singh Rajput : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बुजुर्गों की सेवा से दिया सामाजिक संवेदना का संदेश
मध्य प्रदेश

Govind Singh Rajput : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बुजुर्गों की सेवा से दिया सामाजिक संवेदना का संदेश

Ajay Nigam, Input Editor
Last updated: July 19, 2026 12:34 pm
By Ajay Nigam, Input Editor
Share
4 Min Read
SHARE

Ajay Nigam, Input Editor

Govind Singh Rajput :माताजी की पुण्यतिथि पर सेवा का संकल्प, खाद्य मंत्री ने वृद्धाश्रम में बिताए आत्मीय पल

Govind Singh Rajput :सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपनी पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती ज्ञान बाई की पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ समय बिताया। उन्होंने न केवल बुजुर्गों के साथ भोजन किया, बल्कि उन्हें वस्त्र भेंट कर उनका हालचाल जाना और सम्मानपूर्वक उनके साथ आत्मीय संवाद भी किया।यह आयोजन केवल मंत्री श्री राजपूत की मां के प्रति श्रद्धांजलि का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सामाजिक सहभागिता का सशक्त संदेश बनकर सामने आया। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि, बुजुर्गों की सेवा ही सबसे बड़ा संस्कार है और उनका आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।मंत्री श्री राजपूत ने वृद्धाश्रम के प्रत्येक कक्ष में जाकर वरिष्ठजनों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की, उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली और आश्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी बुजुर्गों को स्नेहपूर्वक वस्त्र भेंट किए तथा उनके स्वस्थ, सम्मानजनक और सुखद जीवन की कामना की।कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सागर श्रीमती सविता सिंह राजपूत, युवा नेता आकाश सिंह राजपूत तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नंदिका सिंह राजपूत भी उपस्थित रहीं।

Contents
Govind Singh Rajput :माताजी की पुण्यतिथि पर सेवा का संकल्प, खाद्य मंत्री ने वृद्धाश्रम में बिताए आत्मीय पलGovind Singh Rajput :हर व्यक्ति बुजुर्गों के साथ समय अवश्य बिताएं

Govind Singh Rajput :इस अवसर का सबसे भावनात्मक क्षण तब आया जब श्रीमती नंदिका सिंह राजपूत ने अपना जन्मदिन किसी भव्य आयोजन के बजाय वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच मनाया। उन्होंने अपने हाथों से भोजन परोसकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इस पहल ने यह संदेश दिया कि जीवन के विशेष अवसरों को समाज के जरूरतमंद और उपेक्षित वर्ग के साथ साझा करना ही वास्तविक उत्सव है।खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में बुजुर्गों को केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अपनापन, सम्मान और समय की सबसे अधिक आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में रह रहे प्रत्येक बुजुर्ग में हमें अपने माता-पिता का स्वरूप देखना चाहिए और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने अपनी माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनसे मिले सेवा, संस्कार और मानवता के मूल्य ही उनके जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। यदि किसी जरूरतमंद या बुजुर्ग के जीवन में थोड़ी-सी खुशी लाई जा सके, तो वही उनके प्रति सच्ची सेवा होगी।

Govind Singh Rajput :हर व्यक्ति बुजुर्गों के साथ समय अवश्य बिताएं

खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने समाज से आह्वान किया कि जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ अथवा अन्य शुभ अवसरों पर वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ समय बिताएं। इससे उन्हें परिवार का अपनापन महसूस होगा और समाज में संवेदनशीलता एवं सामाजिक समरसता का वातावरण मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि, बुजुर्ग बोझ नहीं, हमारे संस्कारों की पहचान हैं। उनकी सेवा केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा है। जिस घर में बुजुर्ग मुस्कुराते हैं, वहां सुख, शांति और समृद्धि स्वयं निवास करती है। खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा की गई यह पहल सामाजिक सरोकार, पारिवारिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने वाली प्रेरणादायी गतिविधि के रूप में लोगों के लिए अनुकरणीय संदेश छोड़ गई।

read more : Vitamin C Rich Juice : विटामिन सी की कमी पूरी करने के लिए कौन सा जूस पिएं? इम्यूनिटी बढ़ाने और वजन घटाने में भी मिल सकती है मदद

TAGGED:chattisgarhgovind singh rajputHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

MP के 10.54 लाख किसानों को बड़ी राहत, CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹1460 करोड़ 25 लाख रुपये
मध्य प्रदेश

PM Fasal Bima Yojana : प्रदेश के 10.54 लाख किसानों के खिले चेहरे, सीएम डॉ. यादव ने खातों में ट्रांसफर किए ₹1460.25 करोड़

By Swadesh News
Pin Postअग्निपथ

Ram Mandir Donation Row : कांग्रेस ने लिखा पीएम मोदी को खत,‘चढ़ावा चोरी पर प्रधानमंत्री तोड़े चुप्पी’

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
UP Taekwondo Association
उत्तर प्रदेश

UP Taekwondo Association: ईशान ग्वाल बने उत्तर प्रदेश ताइक्वान्डो संघ के अध्यक्ष, खिलाड़ियों को नई उम्मीद

By Yoganand Shrivastava
Aerodrome Police Station
मध्य प्रदेश

Aerodrome Police Station: दो साल पुरानी रंजिश में मकान पर हमला, डंडों और पत्थरों से की तोड़फोड़

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?