आनंदपुर में खुलेगा कॉलेज, लटेरी, विदिशा में 132 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

- Advertisement -
Ad imageAd image
Government college will open in Anandpur, inauguration and bhoomi pujan of works worth Rs 132 crore in Lateri, Vidisha

समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है हमारी सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में सर्वश्रेष्ठ देश बनने की ओर अग्रसर है। हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। युवा, गरीब, किसान और महिलाएं हमारी विशेष प्राथमिकता है। मध्यप्रदेश तेज गति से देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने के लिए निरन्तर कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को लटेरी (विदिशा) में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में विशाल जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने क्षेत्र के लिए 132 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण/ शिलान्यास किया। इनमें 80 करोड़ 16 लाख रुपए के 54 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 51 करोड़ 96 लाख रुपए के 198 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हित लाभ भी वितरित किए। कार्यक्रम में विदिशा जिले में 505 हेक्टेयर चरनोई की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किए जाने पर एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आधुनिक युग के भगीरथ हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रयासों से केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजनाओं से प्रदेश को दो बड़ी सिंचाई परियोजनाएं मिली है। इससे न केवल बुंदेलखंड अपितु मालवा और चंबल क्षेत्र में भी बड़े क्षेत्र में सिंचाई, पेयजल सुविधा मिलेगी। इस क्षेत्र के भी 360 गांव को जल उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य है हर किसान के खेत में पानी पहुंचाना। हर खेत में पानी आने से किसान की जिंदगानी बदलेगी। कृषि उत्पादन में हम पंजाब, हरियाणा को भी पीछे छोड़ने वाले हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि, पशुपालन, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, रोजगार आदि सभी क्षेत्रों में प्रदेश में तेज गति से विकास हो रहा है। हर गरीब को पक्का मकान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी संकल्पित हैं। आयुष्मान भारत योजना में 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त है। उद्योग और रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उज्जैन, सागर, रीवा, जबलपुर और ग्वालियर में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में करोड़ों के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। युवा वर्ग के लिए सरकार शीघ्र ही एक लाख सरकारी और निजी क्षेत्र में लगभग 3 लाख पदों पर भर्ती करने जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिक्षा की महत्ता को हमेशा याद रखें। बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, शिक्षा की सारी व्यवस्था सरकार कर रही है। प्रदेश के 55 जिलों में पीएम एक्सीलेंस स्कूल खोले जा रहे हैं। गरीबों को परिवहन की अच्छी सुविधा देने के लिए सरकार मध्यप्रदेश राज्य परिवहन को दोबारा प्रारंभ करने जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि के साथ पशुपालन को भी सरकार बढ़ावा दे रही है। जो गाय पाले, वही गोपाल है तथा जहाँ गाय का कुल हो, वही गोकुल है। सरकार दुग्ध उत्पादन पर बोनस देने वाली है तथा 10 से अधिक गाय पालने पर अनुदान दिया जाएगा। प्रदेश में बड़ी संख्या में गौ-शालाएं बनाई जा रही हैं। प्रदेश की धरती पर जहां-जहां भगवान श्रीकृष्ण पधारे थे, उन सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। उज्जैन में संदीपनी आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा ग्रहण की, जानापाव में उन्हें सुदर्शन चक्र मिला। कृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि सच्ची मित्रता वही है जब मित्र बगैर सामने आये मित्र की सहायता करे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्षेत्र में रेलवे लाइन के लिए विशेष प्रयास करने को आश्वस्त किया। उन्होंने आनंदपुर में शासकीय महाविद्यालय खोले जाने की घोषणा भी की।

पशुपालन एवं डेयरी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने कहा कि सरकार के निरंतर प्रयासों से प्रदेश में सिंचाई का रकबा तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से प्रदेश में देश की दो नदी जोड़ो परियोजनाएं प्रारंभ हुई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों के मसीहा बनकर कार्य कर रहे हैं। हमारा संकल्प पूरे प्रदेश को सिंचित करना है। सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने भी सभा को संबोधित किया। विधायक श्री उमाकांत शर्मा ने क्षेत्र के विकास के लिए कई मांगे रखीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में विधायक श्री मुकेश टंडन, श्री हरि सिंह सप्रे, श्री हरि सिंह रघुवंशी, श्री सूर्य प्रकाश मीणा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में जन समुदाय उपस्थित था।

Leave a comment
- Advertisement -
Ad imageAd image

महरनियां यमुना घाट मे ट्रांसमिशन टावर की सरिया से लटका मिला महिला का सूखा शव

कौशांबी: सराय अकिल थाना क्षेत्र के महरनिया यमुना घाट पर एक दिल

एप्पल MacBook Air M4 चिप के साथ मार्च 2025 में लॉन्च हो सकता है: पूरी जानकारी

एप्पल अगले महीने अपने MacBook Air लाइनअप को ताज़ा करने की तैयारी

महरनियां यमुना घाट मे ट्रांसमिशन टावर की सरिया से लटका मिला महिला का सूखा शव

कौशांबी: सराय अकिल थाना क्षेत्र के महरनिया यमुना घाट पर एक दिल

एप्पल MacBook Air M4 चिप के साथ मार्च 2025 में लॉन्च हो सकता है: पूरी जानकारी

एप्पल अगले महीने अपने MacBook Air लाइनअप को ताज़ा करने की तैयारी

इंवेस्ट मध्य प्रदेश: पीएम मोदी ने किया GIS 2025 का उद्घाटन

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज से ग्लोबल इंवेस्टर्स

महाशिवरात्रि 2025: उपवास नियम और पूजा का आसान तरीका

महाशिवरात्रि, हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार, हर साल भगवान शिव के

स्कारफेस: जंगल का वह शेर जिसने 400 हाइना को हराया और इतिहास रचा

अफ्रीका के विशाल सवाना में, जहां हर दिन जीवित रहना एक संघर्ष

शिवरात्रि 2025: एक अंतरिक्ष यात्री की नज़र से शिव का ब्रह्मांडीय नृत्य

अंतरिक्ष स्टेशन "होराइज़न-7" पृथ्वी से 400 किलोमीटर ऊपर अपनी कक्षा में चक्कर

मध्य प्रदेश के अनसुने स्टार्टअप: एग्रीटेक और हस्तशिल्प में छिपे सितारे

मध्य प्रदेश, जिसे अक्सर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता के

जापान और मध्य प्रदेश की जोड़ी: अब होगा कमाल!

हाल के वर्षों में मध्य प्रदेश (एमपी) भारत के औद्योगिक नक्शे पर

समिट से पहले भोपाल के ये 5 अनुभव लेना मत भूलना!

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, जिसे "झीलों की नगरी" के नाम से

सपनों का शहर, अवसरों का समिट: भोपाल में ‘जीआईएस 2025’

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी में 24 और 25 फरवरी 2025

सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट: 24 फरवरी को इन स्टॉक्स पर रखें नजर

पिछले शुक्रवार (21 फरवरी) को सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखी गई।

हरित ऊर्जा का नया मोड़: जीआईएस 2025 क्या लाएगा ?

24-25 फरवरी 2025 को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) होने वाला

आज की टॉप 10 खबरें – 24 फरवरी 2025

24 फरवरी 2025 की प्रमुख खबरें

ग्रहों का खेल: 24 फरवरी 2025 का राशिफल

मेष (Aries) मेष राशि वालों, आज आपकी ऊर्जा एक जलती हुई आग

IND VS PAK: कोहली के शतक के साथ भारत ने पाकिस्तान को हराया

दुबई में खेले गए एतिहासिक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को शिकस्त

अजित कुमार की कार रेसिंग इवेंट के दौरान दुर्घटनाग्रस्त, वीडियो वायरल

तमिल सुपरस्टार अजित कुमार की कार स्पेन के वेलेंसिया में एक हाई-स्पीड

SHYOPUR: गुटके के पैसे ना देने पर ठेले वाले की पिटाई

श्योपुर, गुटखा के रुपए मांगने पर शराब के नशे धुत्त दबंगों ने

हेरा फेरी 3: अक्षय कुमार की वापसी के बाद कार्तिक आर्यन को निकाला ?

हेरा फेरी फ्रैंचाइज़ी के प्रशंसकों को बहुत बड़ा झटका लगा जब उन्हें

गेम ऑफ थ्रोन्स के स्टार जेरोम फ्लिन ने एल2: एम्पुरान को बताया अविश्वसनीय

गेम ऑफ थ्रोन्स में ब्रॉन स्टोन की भूमिका निभाने वाले जेरोम फ्लिन

CHAMPIONS TROPHY: हार्दिक-कुलदीप ने पाक को 241 पर रोका

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के बीच

CHHAAVA: बॉक्स ऑफिस पर धूम, दूसरे दिन कमाए 44 करोड़

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'छावा' ने बॉक्स

पं. धीरेंद्र शास्त्री की मां से मिले पीएम मोदी, धीरेंद्र शास्त्री की शादी का ज़िक्र

कैंसर अस्पताल का किया शिलान्यास छतरपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्य

MAN KI BAAT: 8 मार्च को 119वां एपिसोड होगा प्रसारित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 119वें मैन की बात एपिसोड में महिला

बागेश्वर धाम पहुंचे प्रधानमंत्री, किया अस्पताल का भव्य उद्घाटन

छतरपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बागेश्वर धाम पहुंचे, जहाँ उपस्थित लोगों के

स्टुअर्ट बिन्नी से अधिक कमाती हैं उनकी पत्नी, जानें कुल संपत्ति

भारतीय क्रिकेट जगत में स्टुअर्ट बिन्नी और मयंती लैंगर की जोड़ी काफी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से एक्सिस बैंक के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य भेंट

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से रविवार को आईटीसी लिमिटेड के अध्यक्ष

प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का 119वां एपिसोड

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुनी मन की बात, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने

india Vs Pak : मैच से पहले मीम्स में दिखी कट्टर प्रतिद्वंदिता

क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक जुनून है, खासकर तब जब

खेल का असली खिलाड़ी कौन? दुबई की पिच का अनदेखा सच

अनदेखे मैदानकर्मी: दुबई स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ की अनसुनी कहानी दुबई इंटरनेशनल

दुबई: एक संगीत की धुन तय करेगी, आज का भारत-पाक मुकाबले का फैसला

23 फरवरी 2025 को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में जब भारत और पाकिस्तान

डेटा का दांव: कौन लिखेगा 23 तारीख का इतिहास?

23 फरवरी 2025 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान

खोया हुआ सम्मान: भारत-पाक मैचों का अनदेखा ट्विस्ट

23 फरवरी 2025 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला भारत-पाकिस्तान

दुबई: 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम, खेल पर पड़ेगा असर ?

23 फरवरी 2025 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान