सोना-चांदी फिर चढ़े: दो दिन में सोना ₹4,047 और चांदी ₹2,695 महंगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
सोना-चांदी फिर चढ़े: दो दिन में सोना ₹4,047 और चांदी ₹2,695 महंगी

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार को 24 कैरेट सोना 1,706 रुपए बढ़कर 1,24,147 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले दो कारोबारी दिनों में ही सोने की कीमत 4,047 रुपए बढ़ चुकी है। शुक्रवार के दिन सोना 1,20,100 रुपए पर था, जो अब तेजी के साथ 1.24 लाख के करीब जा पहुंचा है।

Gold Price Weekly: सोना ₹203 महंगा, चांदी ₹676 टूटी, जानें पूरे हफ्ते के  सर्राफा बाजार का हाल - weekly gold silver price weekly 9 to 13 january 2022  know sona chandi ka bhav - News18 हिंदी

वहीं चांदी भी आज 2,695 रुपए की तेजी के साथ 1,54,338 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पहले इसका भाव 1,51,643 रुपए प्रति किलोग्राम था।

इस साल सोने में ₹47,985 और चांदी में ₹68,321 की बढ़त

2024 खत्म होते-होते सोने और चांदी दोनों ने रिकॉर्ड तेजी दिखाई है।
• 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,162 रुपए थी, जो अब बढ़कर 1,24,147 रुपए हो गई।
• वहीं चांदी 86,017 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 1,54,338 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है।

शादियों के सीजन के चलते बाजार में सोने की डिमांड और बढ़ सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में सोना एक बार फिर 1.25 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम का स्तर छू सकता है।

क्यों अलग-अलग शहरों में रेट अलग होते हैं?

IBJA द्वारा जारी कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता। यही वजह है कि अलग-अलग शहरों और दुकानों में सोने की कीमतें अलग-अलग देखने को मिलती हैं।

कैसे पहचानें असली और शुद्ध सोना?

सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क जरूर देखें।
सोने पर अल्फ़ान्यूमेरिक हॉलमार्क नंबर (जैसे: AZ4524) लिखा होता है, जिससे इसकी शुद्धता की गारंटी मिलती है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Special Screening : ‘शतक” केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन का दस्तावेज है

Special Screening : विश्व संवाद केंद्र, मध्यप्रदेश और सतपुड़ा चलचित्र समिति ने

Surguja में अवैध उत्खनन, माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई

Report by: Dinesh Gupta Surguja: सरगुजा जिले में अवैध उत्खनन और खनिज

Bhopal: सुखी-सेवनिया स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, पटरी से उतरे डिब्बे

Bhopal : राजधानी के पास स्थित सुखी-सेवनिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को