Godaan Trailer Launch: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फिल्म ‘गोदान’ का ट्रेलर और पोस्टर किया लॉन्च

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Godan Trailer Launch

गोपालकों को सरकार की ओर से मिल रहा पूर्ण प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Godaan Trailer Launch: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में गौमाता पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ का ट्रेलर लॉन्च किया और फिल्म के पोस्टर का विमोचन किया। यह फिल्म आगामी 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं जनप्रतिनिधियों के साथ यह फिल्म देखने जाएंगे।

गौसेवा से जुड़ा रहा है मेरा जीवन : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे बचपन से ही गोपालन और गोसेवा से जुड़े रहे हैं। गौमाता न केवल दूध देती है, बल्कि समाज और वातावरण को सकारात्मक बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि गौसेवा से मिलने वाले संतोष की कोई तुलना नहीं की जा सकती।

Godaan Trailer Launch

प्रदेश सरकार की गौवंश संरक्षण पर विशेष पहल

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गौशालाओं के प्रबंधन, आधुनिक तकनीक से बड़ी गौशालाओं के संचालन और गौवंश संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। गौशालाओं को प्रति गाय आहार के लिए अब 40 रुपये दिए जा रहे हैं, जो पहले 20 रुपये थे।

Godaan Trailer Launch: दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए बहुआयामी प्रयास

प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ समझौता, गोपालकों को प्रति लीटर दूध पर 8 रुपये तक का लाभ, तथा जबलपुर और ग्वालियर के दुग्ध संयंत्रों के नवीनीकरण जैसे प्रयास किए जा रहे हैं।

Godaan Trailer Launch

Godaan Trailer Launch: फिल्म निर्माण टीम को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कामधेनू फिल्म प्रोडक्शन, निर्माता-निर्देशक विनोद चौधरी सहित फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों और तकनीकी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर पंचगव्य उत्पादों का भी शुभारंभ किया गया।

CGCabinet Meeting : बजट प्रस्ताव को मंजूरी, किसानों को होली से पहले सौगात, जानिए, साय कैबिनेट के अहम फैसले

CGCabinet Meeting : रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी

Vrindavan: खुशियां बदलीं खौफ में! ‘ग्रीन बड’ होटल के उद्घाटन समारोह में लगी भीषण आग, मची भगदड़

रिपोर्ट, खन्ना सैनी Vrindavan मथुरा (वृंदावन): धर्म नगरी वृंदावन के 'ग्रीन बड'

T20WORDCUP2026 : डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका की रोमांचक जीत, अफगानिस्तान 24 रन के लक्ष्य से चूका

T20WORDCUP2026 : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड

Lifestyle : घर पर बनाएं एलोवेरा नेचुरल कंडीशनर: रूखे और बेजान बालों को मिलेगी नई चमक और मजबूती

Lifestyle केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स, बढ़ता प्रदूषण और खराब जीवनशैली के कारण

New Delhi : 12 फरवरी ‘भारत बंद’ अलर्ट: बैंक, स्कूल और बाजार पर क्या होगा असर? जानें अपनी जरूरत की हर बात

New Delhi विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने अपनी मांगों

Morena : शादी की खुशियों में पड़ा खलल: बारात के दरवाजे पर दूल्हे के भाई से 4 लाख की लूट

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक