BY
Yoganand Shrivastava
टोक्यो में मिला यादगार जन्मदिन सरप्राइज
Giorgia Meloni इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni इन दिनों जापान यात्रा पर थीं। इसी दौरान 15 जनवरी को उनका जन्मदिन आया। टोक्यो में एक आधिकारिक बैठक के समय अचानक उनके सामने केक लाया गया, जिसे देखकर मेलोनी चौंक गईं। यह पल उनके लिए पूरी तरह अप्रत्याशित था और उनकी खुशी चेहरे पर साफ झलकने लगी।

जापानी प्रधानमंत्री ने इटैलियन भाषा में गाया गीत
Giorgia Meloni इस अवसर को खास बनाते हुए जापान की प्रधानमंत्री Sanae Takaichi ने मेलोनी के लिए इटैलियन भाषा में जन्मदिन का गीत गाया। विदेशी धरती पर अपनी मातृभाषा में शुभकामनाएं सुनकर मेलोनी भावुक हो गईं। उन्होंने मुस्कराते हुए जापानी प्रधानमंत्री को गले लगाकर धन्यवाद दिया। यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया और तेजी से चर्चा में आ गया।

इटली–जापान मित्रता की गर्मजोशी दिखी
Giorgia Meloni जन्मदिन के इस पल ने इटली और जापान के रिश्तों की नजदीकी भी दर्शाई। दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच आपसी सौहार्द साफ नजर आया। यात्रा के समापन पर मेलोनी ने कहा कि इटली और Japan आर्थिक सहयोग, तकनीक, नवाचार, सुरक्षा और वैश्विक चुनौतियों से निपटने जैसे क्षेत्रों में मजबूत साझेदारी को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने इसे दो दूर देशों के बीच लगातार मजबूत होती मित्रता बताया, जो भविष्य की ओर देख रही है।
Read this: Agra : अखिल भारत हिन्दू महासभा जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने ताजमहल पर भगवा ध्वज फहराने का किया ऐलान





