Gautam Gambhir Birthday: 44 साल के हुए गौतम गंभीर, खिलाड़ी से लेकर हेड कोच तक का सफर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gautam Gambhir Birthday: 44 साल के हुए गौतम गंभीर, खिलाड़ी से लेकर हेड कोच तक का सफर

BY: MOHIT JAIN

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 14 अक्टूबर 1981 को दिल्ली में हुआ था। उन्हें 2019 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया। वर्तमान में वह टीम इंडिया के हेड कोच हैं और जन्मदिन के बाद बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे।

शुरुआती जीवन और क्रिकेट की शुरुआत

क्रिकेट नहीं आर्मी था गौतम गंभीर का पहला प्यार, खुद बताई 6 अनसुनी कहानियां  | Gautam Gambhir untold stories of 2011 world cup and t20 world cup real  hero - Hindi MyKhel

गौतम गंभीर का जन्म दिल्ली में हुआ और उनके दादा 1947 में मुल्तान से दिल्ली आए थे। गंभीर को उनके नाना-नानी ने गोद लिया। उन्होंने 10 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया और दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई की। अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री अकादमी से संजय भरद्वाज की कोचिंग में क्रिकेट सीखा।

इंटरनेशनल डेब्यू और करियर

गौतम गंभीर ने अपना पहला इंटरनेशनल मैच बांग्लादेश के खिलाफ 11 अप्रैल 2003 में ओडीआई में खेला। इसके बाद 2004 में टेस्ट और 2007 में टी20 डेब्यू किया। तीनों फॉर्मेट में उन्होंने कुल 242 इंटरनेशनल मैच खेले।

प्रमुख आंकड़े:

  • 58 टेस्ट: 4154 रन (9 शतक, 22 अर्धशतक)
  • 147 वनडे: 5238 रन (11 शतक, 34 अर्धशतक)
  • 37 टी20: 932 रन (7 अर्धशतक)

गौतम गंभीर 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 ODI वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे। 2007 के T20 फाइनल में उन्होंने 54 गेंदों में 75 रन बनाए। 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में 97 रन की मैच विनिंग पारी खेली, जब सहवाग और सचिन तेंदुलकर के विकेट जल्दी गिर गए थे।

Gautam Gambhir returns home to Kolkata Knight Riders as Mentor

आईपीएल करियर और कप्तानी

गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 2012 और 2014 में आईपीएल ट्रॉफी जिताई। कुल 154 आईपीएल मैचों में उन्होंने 4217 रन बनाए। उन्होंने केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स दोनों टीमों के लिए खेला।

कोचिंग करियर

  • अक्टूबर 2018: विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट A क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किए।
  • 3 दिसंबर 2018: क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया।
  • 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स में मेंटर नियुक्त।
  • 2024: केकेआर में मेंटर बने, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ट्रॉफी जीती।
  • 9 जुलाई 2024: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच नियुक्त। उनकी कप्तानी में भारत ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप भी जीते।

निजी जीवन

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की कमाई जान हैरान रह जाएंगे आप! लग्जरी  कारे से लेकर आलीशान घर तक लिस्ट | Gautam Gambhir Net Worth Earn crores

गौतम गंभीर ने 2011 में नताशा जैन से शादी की। वर्तमान में वह दिल्ली के राजेंद्र नगर में रहते हैं। उनके घर भारत की पूरी क्रिकेट टीम ने डिनर किया है।

गौतम गंभीर की नेटवर्थ

मायखेल के अनुसार उनकी नेटवर्थ लगभग 265 करोड़ रुपये (2024 तक) है। गंभीर 2019-2024 तक ईस्ट दिल्ली से सांसद भी रह चुके हैं।

गौतम गंभीर का सफर खिलाड़ी से हेड कोच तक बेहद प्रेरणादायक रहा। उन्होंने भारत के लिए महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मैचों में शानदार प्रदर्शन किया और अब अपने कोचिंग करियर में टीम इंडिया को नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Special Screening : ‘शतक” केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन का दस्तावेज है

Special Screening : विश्व संवाद केंद्र, मध्यप्रदेश और सतपुड़ा चलचित्र समिति ने

Surguja में अवैध उत्खनन, माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई

Report by: Dinesh Gupta Surguja: सरगुजा जिले में अवैध उत्खनन और खनिज

Bhopal: सुखी-सेवनिया स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, पटरी से उतरे डिब्बे

Bhopal : राजधानी के पास स्थित सुखी-सेवनिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को