राजधानी भोपाल के प्रमुख मार्गों पर सम्राट विक्रमादित्य और राजा भोज सहित महापुरूषों के नाम पर बनेंगे द्वार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gates will be built in the names of great men including Emperor Vikramaditya and Raja Bhoj on major roads of the capital Bhopal: Chief Minister Dr. Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश का गौरवशाली इतिहास रहा है। प्रदेश के समृद्ध अतीत से वर्तमान पीढ़ी को अवगत कराने और हमारी संपन्न सांस्कृतिक धरोहर के प्रकटीकरण के लिए राजधानी भोपाल के प्रमुख मार्गों पर सम्राट विक्रमादित्य और राजा भोज सहित महापुरूषों के नाम पर द्वार बनाए जाएंगे। भोपाल सहित प्रदेश के कई स्थानों की पहचान यहां के शासकों से रही है। चक्रवर्ती सम्राट के रूप में शासन करने वाले सम्राट विक्रमादित्य की वीरता, न्याय, त्याग, दानशीलता, पराक्रम, पुरुषार्थ और सुशासन से इतिहास में उन्हें विशेष स्थान प्राप्त हुआ। अद्वितीय शासक रहे राजा भोज ने बड़े तालाब सहित अनेकों रचनाओं का निर्माण कराया, जो आज भी भोपाल सहित प्रदेश के कई भागों में उनकी स्मृतियों को जीवंत करती हैं। महापुरूषों के नाम पर द्वार निर्माण की राज्य सरकार की इस पहल से प्रदेशवासी अपने गौरवशाली अतीत से परिचित होंगे और उन्हें गर्व की की अनुभूति होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में यह विचार व्यक्त किए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Hasya Vyang : पेट्रोल-डीजल के दाम और दिल के अरमान, सरकार कब तक मेहरबान ?

Hasya Vyang : भैया, ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध कब खत्म होगा कोई नहीं जानता,

Bribery allegation: गौरेला जनपद पंचायत में रिश्वतखोरी का आरोप, तकनीकी सहायक का वीडियो वायरल

bribery allegation: मनरेगा कार्यालय में रिश्वत मांगने का गंभीर मामला गौरेला जनपद

World Test Championship : अंक तालिका में आने वाला है तूफान, पाकिस्तान के लिए बढ़ी मुसीबत

World Test Championship : विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में बार फिर

RTI Information : आरटीआई में जानकारी देने से इंकार पर उठे सवाल, आवेदक करेगा प्रथम अपील

संवाददाता:- खिलेश वर्मा RTI Information : आरटीआई आवेदन को लेकर बढ़ा विवाद

Saharanpur: ‘दूध वाला मेहमान’ बनकर आया लुटेरा, बुजुर्ग महिला को नशीला दूध पिलाकर गहने और नकदी साफ

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur जिले के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात