गढ़वा DC का शहरी क्षेत्रों में अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Garhwa DC takes strict action against encroachment in urban areas

रिपोर्ट- धर्मेन्द्र कुमार

गढ़वा के डीसी दिनेश कुमार यादव ने शहर की नदियों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख बाजारों का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने, कचरा प्रबंधन सुधारने और ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

गढ़वा: डीसी ने किया शहर का व्यापक निरीक्षण, अतिक्रमण और गंदगी पर जताई चिंता

गढ़वा शहर की नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और सौंदर्यकरण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने बुधवार को शहरी क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अतिक्रमण, ट्रैफिक जाम, कचरा प्रबंधन और सार्वजनिक स्थलों की बदहाली जैसे मुद्दों पर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

सरसतिया और तिलैया नदियों में अतिक्रमण की गंभीर स्थिति

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पाया कि सरसतिया नदी के किनारे आमजनों द्वारा अतिक्रमण कर पक्के घर और प्रतिष्ठान बना दिए गए हैं। इसी प्रकार तिलैया नदी, तेतरियाटांड़ मैदान, और खादी बाजार के मैदान में भी अतिक्रमण का नजारा देखने को मिला।

उपायुक्त ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा, “शहर की नदियों और सार्वजनिक स्थलों का अतिक्रमण न केवल पर्यावरणीय संकट पैदा करता है, बल्कि शहर के विकास में भी बाधा है।”

अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने के निर्देश

डीसी यादव ने संबंधित पदाधिकारियों को अतिक्रमण हटाने का सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीनें आम जनता की सुविधाओं के लिए होती हैं और इन पर किसी भी प्रकार का कब्जा अस्वीकार्य है।

साथ ही, उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि किसी स्थान पर अतिक्रमण की जानकारी हो तो उसे तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

कचरा प्रबंधन और यातायात सुधार की दिशा में भी सख्ती

निरीक्षण के दौरान दानरो नदी का भी दौरा किया गया, जहां नगर परिषद द्वारा कचरा डंप किया जा रहा था। डीसी ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देशित किया कि कचरा निर्धारित डंपिंग स्थल पर ही डाला जाए।

गढ़वा शहर को जाम मुक्त करने की योजना के तहत बाईपास और वैकल्पिक सड़कों का भी निरीक्षण किया गया। डीसी ने भारी मालवाहक वाहनों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाते हुए वैकल्पिक मार्गों से उन्हें चलाने के निर्देश दिए।

दिन में लोडिंग-अनलोडिंग पर भी लगाया प्रतिबंध

डीसी ने व्यवसायिक प्रयोजन से शहर में आने वाले वाहनों पर भी नियंत्रण करते हुए निर्देश दिया कि सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक इन वाहनों में लोडिंग-अनलोडिंग प्रतिबंधित रहेगा, जिससे नागरिकों को ट्रैफिक जाम से राहत मिल सके।

Dhanbad नगर निकाय चुनाव: ₹1.99 लाख से अधिक नकद पर रहेगी प्रशासन की नजर, 23 फरवरी को मतदान

रिपोर्ट: अम्बर कलश Dhanbad : आगामी नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और

Sheikhpura: बजट 2026 ऐतिहासिक और जनउपयोगी, विकास को मिलेगी नई गति – मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura : बिहार सरकार के सहकारिता तथा पर्यावरण, वन एवं

Jamtara: नीलदहा में श्रीमद् भागवत कथा का शंखनाद, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara: जामताड़ा जिले के नीलदहा गांव में रविवार से

Mahidpur: गुरु रविदास जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक चल समारोह और कलश यात्रा से महका नगर

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज

Faridabad : सूरजकुंड मेला हादसा: झूला कंपनी के मालिक समेत दो गिरफ्तार, जांच के लिए SIT का गठन

Faridabad : सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में 7 फरवरी को हुए दर्दनाक

Nawada: सुभाष हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, पुलिस ने तीन हत्यारोपियों समेत पांच को दबोचा

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada : जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के भगवानपुर

Saharsa : चार दोस्तों ने एक साथ खाया कीटनाशक, दो की मौत, दो की हालत गंभीर

रिपोर्ट: रतना मिश्रा Saharsa : जिले के कनरिया थाना क्षेत्र स्थित फरेवा

Ayushman Bharat Scheme: चक हिंगुई गांव में आयुष्मान कार्ड कैंप

Ayushman Bharat Scheme: ग्राम प्रधान मेराज बानो की पहल, योगी–मोदी सरकार की

Union Budget India: केंद्रीय बजट पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की पत्रकार वार्ता

Union Budget India: मीरजापुर जिला पंचायत के सभागार में केंद्रीय बजट को

Dhanbad: लोन रिकवरी एजेंट का अपहरण, 15 लाख की फिरौती से मचा हड़कंप

रिपोर्ट: अम्बर कलश Dhanbad : कोयलांचल के बाबूडीह खटाल इलाके में उस

Road Accident Lakhimpur: घने कोहरे में दर्दनाक हादसा, लखीमपुर में CNG ऑटो पुल से गिरा

Road Accident Lakhimpur: लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में बीती

Dipka Mines: ट्रेलर में लगी भीषण आग, वीडियो हुआ वायरल

Report: Umesh Dahariya, Edit By: Mohit Jain Deepka Mines: दीपका थाना क्षेत्र