Ganja Seizure : बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Ganja Seizure : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बसना पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने 9 क्विंटल 12 किलो गांजा बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 4 करोड़ 56 लाख रुपए बताई जा रही है।

Ganja Seizure : कच्चे केले के नीचे छुपाकर तस्करी
तस्कर बेहद शातिर तरीके से गांजे की खेप को कच्चे केले के नीचे छुपाकर ले जा रहा था, ताकि जांच एजेंसियों से बच सके। लेकिन पुलिस को मिली सटीक सूचना के चलते आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका।
Ganja Seizure : पलसापाली बेरियर पर पकड़ा गया आरोपी
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पलसापाली बेरियर के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। जांच के दौरान वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
Ganja Seizure : झारखंड का रहने वाला है आरोपी
पकड़ा गया आरोपी अब्दुल नईम झारखंड के पूर्वी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि वह ओडिशा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश में सप्लाई करने की फिराक में था।
Ganja Seizure : फर्जी नंबर प्लेट और वाहन भी जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो फर्जी नंबर प्लेट, दो मोबाइल फोन और एक आईशर प्रो वाहन भी जब्त किया है। इससे तस्करी के नेटवर्क और उसके तरीकों को लेकर कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
Ganja Seizure : SDOP ने दी कार्रवाई की जानकारी
इस पूरी कार्रवाई की जानकारी एसडीओपी ललिता मेहर ने दी। उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बसना थाना की संयुक्त टीम ने यह सफलता हासिल की है और मामले की आगे जांच जारी है।
read more : Wood Smuggling : कांकेर में लकड़ी तस्करों के हौसले बुलंद, वन विभाग अधिकारी को मिली जान से मारने की धमकी

