,

रायपुर सेंट्रल जेल में गणेश उत्सव, बंदियों ने खुद बनाई भगवान गणेश की मूर्ति

Ganesh Utsav in Raipur Central Jail, prisoners made the idol of Lord Ganesha themselves

रायपुर। राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल में इस बार गणेश उत्सव का आयोजन विशेष रूप से किया गया। जेल परिसर में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई, जिससे पूरा माहौल आध्यात्मिक और भक्तिमय हो गया।

बंदियों ने बनाई मिट्टी की प्रतिमा

गणेश प्रतिमा का निर्माण जेल के ही 6 बंदियों ने किया, जो आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। उन्होंने मिट्टी से भगवान गणेश की सुंदर प्रतिमा तैयार की, जिसे जेल परिसर में विधिवत विराजित किया गया।

पर्यावरण का रखा ध्यान

जेल प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रतिमा विसर्जन की विशेष व्यवस्था की है। गणपति विसर्जन जेल परिसर में ही बने कुंड में किया जाएगा, ताकि पर्यावरण को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे।

आध्यात्मिक माहौल से गूंजा परिसर

गणेश उत्सव की शुरुआत के साथ ही जेल का वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया। कैदियों और जेल कर्मचारियों ने मिलकर पूजा-अर्चना में भाग लिया और गणपति बप्पा से मंगलकामनाएँ कीं।

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…