Fuel Saving : प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा फैसला
Fuel Saving : एमसीबी जिले में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ईंधन बचत को लेकर बड़ी पहल की है। मंत्री ने अपने साथ चलने वाले लंबे काफिले को छोड़ने का फैसला लेते हुए सादगी और ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया है।उन्होंने अपने निजी सहायक को अतिरिक्त वाहनों को हटाने के निर्देश दिए हैं। अब स्वास्थ्य मंत्री केवल अपने मुख्य वाहन और एक स्पेयर वाहन के साथ ही यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री के ईंधन बचाने के आह्वान के बाद मंत्री का यह कदम चर्चा का विषय बना हुआ है।

Fuel Saving : पर्यावरण संरक्षण और सादगी का दिया संदेश
Fuel Saving : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की इस पहल को पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नेतृत्व की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। बढ़ती ईंधन खपत और प्रदूषण के बीच मंत्री ने आम लोगों को भी अनावश्यक ईंधन उपयोग कम करने का संदेश दिया है।राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर मंत्री के इस फैसले की सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा इस तरह की पहल समाज में सकारात्मक बदलाव और जागरूकता लाने में मदद करती है।
read more : Breaking News : धार भोजशाला एक मंदिर है, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच का ऐतिहासिक फैसला

