दिल्ली में महिला समेत चार लोगों ने बनकर CBI अधिकारी, 2.3 करोड़ रुपये की लूट का खुलासा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में एक बड़े लूट मामले ने सनसनी मचा दी है। विवेक विहार इलाके में एक महिला सहित चार लोगों ने खुद को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) का अधिकारी बताया और एक व्यापारी के कार्यालय से करीब 2.3 करोड़ रुपये की नकदी लूट ली। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पूरे गिरोह की पहचान करने में जुटी है।

कैसे हुई लूट

शिकायतकर्ता मनप्रीत, जो गाजियाबाद के इंदिरापुरम के रहने वाले हैं, फाइनेंस, प्रॉपर्टी डीलिंग और निर्माण कार्य से जुड़े हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने 19 अगस्त को अपने दोस्त रविशंकर से 1.10 करोड़ रुपये लेकर अपने निवास स्थान लाने को कहा था।

लुटेरों ने बनाई नकली पहचान

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) प्रशांत गौतम ने बताया कि जैसे ही रविशंकर नकदी से भरा बैग लेकर बाहर निकले, दो कारों से चार लोग—जिनमें एक महिला भी थी—उतर आए। उन्होंने खुद को CBI अधिकारी बताया और रविशंकर से बैग छीन लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे मारपीट कर बैग जब्त किया और उसे संपत्ति के अंदर ले जाने के लिए मजबूर किया।

पिटाई और नकदी की लूट

संपत्ति के अंदर आरोपियों ने मनप्रीत के कर्मचारी दीपक माहेश्वरी की पिटाई की और वहां रखी शेष नकदी भी अपने कब्जे में ले ली।

गिरफ्त में आए दो आरोपी

पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान एनजीओ के सचिव और असम के निवासी पापोरी बरुआ (31) तथा तुगलकाबाद के निवासी दीपक (32) के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरी टीम के साथ मामले की गहन जांच कर रही है।

Cinema पर्दे पर ‘रामायण’ के 100 साल: मूक फिल्मों से VFX युग तक का सफर, जब गांधी जी भी हुए थे मुग्ध

Cinema भारतीय संस्कृति का प्राण 'रामायण' केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि मनोरंजन

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

Monkey Terror: सक्ती में बंदरों का आतंक, 18 लोग घायल, गांवों में दहशत का माहौल

Monkey Terror: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में इन दिनों

रणबीर कपूर की फिल्म “Ramayana” का टीजर हुआ रिलीज, फैंस में रोमांच की लहर

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर बुधवार को रिलीज़ कर

अनीता आडवाणी की अपील खारिज, Rajesh Khanna से संबंध को नहीं मिला वैधानिक दर्जा

Rajesh Khanna: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता अनीता आडवाणी की

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजनांदगांव की बेटियों को

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. 30 जिलों में आंधी-बारिश

Hanuman Janamutsav 2026: इस दिन बन रहा खास योग, जानें पूजा का सही समय और महत्व

Hanuman Janamutsav 2026: हनुमान जयंती का पर्व हर साल भक्तों के लिए