,

‘नादानियां’ का पहला पोस्टर जारी, सैफ के बेटे इब्राहिम और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर आएंगी नज़र

- Advertisement -
Ad imageAd image
First poster of 'Nadaaniyaan' released, Saif's son Ibrahim and Sridevi's daughter Khushi Kapoor will be seen.

मुंबई। बालीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की पहली फिल्म ‘नादानियां’ का पहला पोस्टर नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। ‘नादानियां’ एक रोमांटिक ड्रामा है, जो युवाओं के पहले प्यार की मासूमियत और शरारतों से भरी दुनिया को दिखाएगी। जारी किए गए पोस्टर में इब्राहिम अली खान और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर कैजुअल लुक में किसी खेल के मैदान में बैठे नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी पिया और अर्जुन नाम के दो युवाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। पिया साउथ दिल्ली की एक बोल्ड और आत्मनिर्भर लड़की है, जबकि अर्जुन नोएडा का एक मेहनती और ईमानदार युवक है। दोनों की जिंदगी और सोच एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है, लेकिन जब वे मिलते हैं, तो उनके बीच एक अनोखा रिश्ता बनता है। यह फिल्म प्यार, मासूमियत और युवा जीवन की उलझनों को एक खास अंदाज में पेश करेगी। इस फिल्म का निर्देशन शौना गौतम कर रही हैं, जो इससे पहले ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर चुकी हैं। यह उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म होगी। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस के डिजिटल विंग धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। नेटफ्लिक्स इंडिया की ओरिजिनल फिल्म्स की डायरेक्टर रुचिका कपूर शेख ने इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह जताया और कहा कि ‘नादानियां’ एक नई और ताजा प्रेम कहानी है, जो यंग एडल्ट रोमांस को एक अलग नजरिए से पेश करेगी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म पहले प्यार के जादू, उसकी मासूमियत और उससे जुड़े उतार-चढ़ाव को खूबसूरती से चित्रित करेगी। फिल्म के ऐलान के साथ ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इब्राहिम अली खान की पहली झलक ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। खुशी कपूर भी इस फिल्म से अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ाने जा रही हैं।

इंदिरम्मा इलु योजना 2025: 5 लाख लेने के लिए ये हैं पात्रता

आज का राशिफल 5 मार्च 2025

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की