पहले पुलिस को मारी टक्कर फिर बाइक सवार को उड़ाया, बेंगलुरू में कार सवार की दबंगई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

बेंगलुरूः जिले में एक कार सवार ने पहले तो पुलिस बैरिकेडिंग में टक्कर मारी उसके बाद भी नहीं रूका और आगे जाकर बाइक सवार में भी टक्कर मार दी जिसके बाद वह वहां से फरार हो गया। घटना में बाइक सवार को कई चोटें भी आई है। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछा कर कार सवार दबंग को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी की जांच कर रही है और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

पुलिस बैरिकेडिंग के बाद बाइक में मारी टक्कर


दरअसल, पूरा मामला 21 जनवरीए 2025 की रात का बताया जा रहा है। यहां लगभग 11.45 बजे एक सफेद रंग की टाटा अल्ट्रोज कार जालाहल्ली ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में बीईएल सर्कल से गंगम्मा सर्कल की ओर तेजी से गुजर रही थी। इसी दौरान साहित्य कुटा जंक्शन पर ड्रंक एन्ड ड्राइव के लिए वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। तभी पुलिस ने इस गाड़ी को रोकना चाहाए लेकिन गाड़ी में बैठे ड्राइवर ने निरीक्षण के लिए लगाए गए बैरिकेड को टक्कर मार दी और आगे बढ़ गया। वह यहीं नहीं रुका और आगे जाकर एक दोपहिया वाहन में भी टक्कर मार दी।

पुलिस ने आरोपी चालक को किया गिरफ्तार


कार की टक्कर से बाइक सवार मोहम्मद सबुज अनियंत्रित हो गया और बाइक से गिर गया। इस घटना में बाइक सवार को मामूली चोट भी लग गई। इसके बावजूद कार सवार कार को लेकर फरार हो गया। वहीं जालाहल्ली ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में इस मामले की शिकायत दर्ज की गई और मामले की जांच के लिए दो विशेष टीमें गठित की गईं। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा करने के बाद जांच टीम ने 27 जनवरीए 2025 को वाहन का पता लगाया। इसके बाद टाटा अल्ट्रोज कार के चालक श्रीकांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर

Illegal Land Encroachment: सरगुजा में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, बिहार रिजॉर्ट की जमीन की फिर हुई जांच

Illegal Land Encroachment: कमोदा स्थित बिहार रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासनिक अमला, सरकारी जमीन

Sasaram: दावों के ‘मास्टर प्लान’ के बीच बदहाल शहर, जलजमाव और प्यास से जूझ रही जनता

Report: Avinash shrivastva Sasaram ऐतिहासिक शहर सासाराम की वर्तमान तस्वीर प्रशासनिक आश्वासनों

IPL Match Raipur: नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच, कल भिड़ेंगी आरसीबी और मुंबई इंडियंस

IPL Match Raipur: मैच से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने बहाया

भारत को मिला नया CDS: लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि संभालेंगे जिम्मेदारी

CDS: भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में दो सिस्टम