,

फिक्की फ्रेमेस ने आयुष्मान खुराना को बनाया ब्रांड एंबेसडर

- Advertisement -
Ad imageAd image

मुंबई : अपनी 25वीं सालगिरह के जश्न के साथ फिक्की फ्रेमेस ने इस साल एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। इस आयोजन ने पहली बार, बॉलीवुड के बहुमुखी अभिनेता आयुष्मान खुराना को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। यह सिल्वर जुबली संस्करण राइज: रेडेफायनिंग इनोवेशन, स्टेनेबिलिटी एंड एक्सीलेंस थीम पर आधारित है, जो भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की रचनात्मकता, स्थिरता और उत्कृष्टता के महत्व को दर्शाता है। भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे बड़े ग्लोबल कन्वेंशन फिक्की फ्रेमेस हर साल मुंबई में आयोजित होता है और दुनिया भर के क्रिएटिव प्रोफेशनल्स, पॉलिसी मेकर्स और प्रभावशाली व्यक्तित्वों को एक साथ लाने का माध्यम बनता है। इसमें उभरते ट्रेंड्स, नई तकनीकों और मनोरंजन जगत की प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा की जाती है। फिक्की फ्रेमेस के चेयरमैन केविन वाज़ ने इस मौके पर कहा, “ फिक्की फ्रेमेस का सिल्वर जुबली संस्करण 25 सालों की उत्कृष्टता का जश्न है और यह भारत की मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के निर्माण में हमारी विरासत का प्रतीक है। आयुष्मान खुराना, जिनकी यात्रा क्रिएटिविटी, इनोवेशन और दर्शकों से गहरे जुड़ाव का प्रतीक है, हमारे मूल्यों को पूरी तरह से दर्शाते हैं। उनका जुड़ाव इस माइलस्टोन इवेंट को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और भविष्य के कहानीकारों व क्रिएटर्स को प्रेरित करेगा।” आयुष्मान खुराना ने अपनी इस नई भूमिका को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “ फिक्की फ्रेमेस का ब्रांड एंबेसडर बनना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। एक ऐसे इंसान के रूप में, जो चंडीगढ़ से केवल सपने लेकर मुंबई आया था, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी यात्रा इतनी अद्भुत होगी। आज, मेरा काम न केवल लोगों के जीवन को छूता है, बल्कि भारत की समृद्ध पॉप कल्चर का हिस्सा भी बन गया है। इस नई भूमिका के माध्यम से मैं इंडस्ट्री की रचनात्मकता और नवीनता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हूं।” फिक्की फ्रेमेस का नेतृत्व पहले दिग्गज यश चोपड़ा और करण जौहर ने किया था। वर्तमान में इसे केविन वाज़, संध्या देवनाथन और अर्जुन नोहवार जैसे प्रमुख व्यक्तित्व चला रहे हैं। इस आयोजन के हिस्से के रूप में मुख्य भाषण, बी2बी मीटिंग्स, मास्टरक्लासेस, पॉलिसी राउंडटेबल्स और बेस्ट एनिमेटेड फ्रेम्स अवार्ड्स (बीएएफ) जैसे कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की